अब आपको मोटर लाइसेंसिंग ऑफिस में लर्निंग ड्राइविंग लाइसेंस के लिए लंबी कतारों में नहीं लगना पड़ेगा। लर्निंग ड्राइविंग लाइसेंस का टेस्ट टच स्क्रीन पर होगा। जहां ड्राइविंग लाइसेंस का टेस्ट एटीएम जैसे टच स्क्रीन कियोस्क पर लिए जाएंगे। सरकार ने लागों की सुव‍िधाओं को ध्‍यान में रखते हुए एक ब्‍लू प्रिंट तैयार किया है।

Advertisement

जहां ट्रांसपोर्ट सर्विसेज को पासपोर्ट ऑफिस की तरह ऑर्गेनाइज करने का प्लान है। अगर सबकुछ ठीक रहा तो अप्रैल से ड्राइविंग लाइसेंस टेस्ट पास करने पर 1 घंटे से कम समय में आपको ड्राइविंग लाइसेंस मिल जाएगा।

Advertisement

सूत्रों के अनुसार, मोटर लाइसेंसिंग ऑफ‍िस में लाइसेंस, आरसी की सर्विसेज को देख रही ड‍िम्‍ट्स के बदले नई एजेंसी को ज‍िम्‍मेदारी दी जाएगी। इसके ल‍िए इंटरनेशनल लेवल की कंपनी को कंसल्‍टेंट अपॉइंट किया गया है।

मह‍िलाओं के ल‍िए होंगे अलग से काउंटर

खुशी की बात तो यह हैं कि नया सिस्टम लागू होने के बाद लाइन में लगने की जरूरत नहीं होगी। उन्हें टोकन मिलेगा और वेटिंग टाइम बता दिया जाएगा। हर मोटर लाइसेंसिंग ऑफिस में हेल्प डेस्क होगी। टोकन मिलने के बाद बताया जायेगा कि कौन से काउंटर पर जाना होगा। टीवी स्‍क्रीन पर टोकन नंबर द‍िखाया जायेगा। इसके बाद आपका लर्निंग लाइसेंस के ल‍िए टच स्‍क्रीन पर टेस्‍ट होगा। हर ऑफिस में महिलाओं के ल‍िए अलग से काउंटर होंगे।

Advertisement

पंजाबी और उर्दू भाषा भी शाम‍िल

हांलाकि बता दें कि यह टेस्‍ट अभी हिंदी और अंग्रेजी में होती है। अब पंजाबी और उर्दू में भी टेस्‍ट ल‍िए जाने का खाका तैयार किया जा रहा है। ज‍िसके बाद 4 भाषाओं में टेस्‍ट होगा।