शनिवार को कमजोर वैश्विक रुख के बीच स्थानीय आभूषण कारोबारियों की मांग में कमी से दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना 200 रुपए टूटकर 31,750 रुपए प्रति दस ग्राम रह गया। औद्योगिक इकाइयों की कमजोर मांग से चांदी भी 500 रुपए फिसलकर 37,300 रुपए प्रति किलोग्राम पर आ गयी। बाजार विश्लेषकों ने कहा कि हाजिर बाजार में स्थानीय आभूषण कारोबारियों और खुदरा विक्रेताओं की सुस्त मांग से सोने पर दबाव रहा।
वैश्विक स्तर पर, न्यूयॉर्क में सोना शुक्रवार को गिरकर 1,222.74 डॉलर प्रति औंस पर रहा जबकि चांदी 14.27 डॉलर प्रति औंस रही। दिल्ली में, 99.9 प्रतिशत और 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना क्रमश: 200-200 रुपए गिरकर 31,750 रुपए और 31,600 रुपए प्रति दस ग्राम पर आ गया। भारत में चल रहे सोने की कीमत जानने के लिए यहां क्लिक करें।
हांलाकि बता दें कि शुक्रवार को सोना 90 रुपये गिरा था। 8 ग्राम वाली गिन्नी भी 100 रुपये गिरकर 24,700 रुपये प्रति इकाई पर आ गई। चांदी हाजिर 500 रुपये गिरकर 37,300 रुपये और साप्ताहिक डिलीवरी 486 रुपये गिरकर 36,100 रुपये प्रति किलोग्राम रह गई। भारत के चांदी की कीमत जानने के लिए यहां क्लिक करें।
जबकि चांदी सिक्का लिवाल और बिकवाल क्रमश: 73,000 रुपए और 74,000 रुपए प्रति सैकड़ा के पूर्वस्तर पर रहा। गौरतलब है कि शुक्रवार को दिल्ली सर्राफा बाजार में सोने का भाव 90 रुपए गिरकर 31,950 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया था। वहीं चांदी का भाव भी 200 रुपए गिरकर 37,800 रुपए प्रति किलो हो गया था। ट्रेडर्स के मुताबिक वैश्विक स्तर पर कमजोर संकतों और स्थानीय ज्वेलर्स की कम खरीद के कारण सोने के भाव में गिरावट आई।
More Articles
- ITR डेडलाइन: रिफंड अटकने से बचाना है तो अभी चेक करें AIS और TIS, वरना होगी परेशानी
- Redington Share Price: शानदार नतीजों के दम पर 10% उछला शेयर, खरीदारी का सही समय?
- Nifty 25,000 की ओर या आएगा Correction? Banking, NBFC और IT Sector पर Expert की बड़ी राय
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका