शुक्रवार को पेट्रोल और डीजल के दाम में फिर से कटौती हुई है। दिल्‍ली में पेट्रोल का दाम घटकर 75.57 रुपए प्रति लीटर हो गया है। तो वहीं डीजल का दाम 70.56 रुपए लीटर हो गया है। आज पेट्रोल और डीजल के दामों में अलग-अलग शहरों में 40 से 45 पैसे की कटौती हुई है। इससे पहले 26 जून को दिल्‍ली में पेट्रोल 75.55 रुपए मिल रहा है। इस तरह से पेट्रोल का भाव 5 महीने के निचले स्‍तर पर पहुंच गया है।

Advertisement

तो वहीं डीजल की कीमत लगभग 3 महीने के निचले स्‍तर पर है। दिल्‍ली में डीजल का भाव 1 सितंबर को 70.42 रुपए प्रति लीटर था। पिछले 35 दिनों में दिल्‍ली में पेट्रोल का भाव 7.26 रुपए और डीजल का दाम 5.13 रुपए सस्‍ता हो गया है। दिल्‍ली में 17 अक्‍टूबर को पेट्रोल का दाम 82.83 रुपए लीटर था। दिल्‍ली में इस दिन डीजल का दाम 75.69 रुपए था। इसी दिन से पेट्रोल और डीजल के भाव में कटौती जारी है।

Advertisement

मुंबई में पेट्रोल का भाव 40 पैसे घटकर 81.10 रुपए प्रति लीटर हो गया है। डीजल का दाम 43 पैसे प्रति लीटर घटकर 73.92 रुपए हो गया। चेन्‍नई और कोलकाता में भी पेट्रोल और डीजल के दामों में कटौती दर्ज की गई।

चेन्‍नई में 1 लीटर पेट्रोल की कीमत 78.46 रुपए और कोलकाता में 77.53 रुपए हो गई। तो वहीं चेन्‍नई में डीजल की कीमत 74.30 रुपए और कोलकाता में 72.83 रुपए प्रति लीटर हो गई।

Advertisement

नोएडा में पेट्रोल का भाव 74.30 रुपए और डीजल का कीमत 69.01 रुपए हो गई है। नवंबर में ही अब तक पेट्रोल की कीमत 4 रुपए प्रति लीटर घट चुका है। तो वहीं डीजल का भाव 3.10 रुपए लीटर घट गया है।

दिल्‍ली और मुंबई में पेट्रोल का भाव 4 अक्‍टूबर को सर्वाधिक उंचाई पर पहुंच गए थे। इस दिन दिल्‍ली में पेट्रोल 84 रुपए प्रति लीटर और मुंबई में 91.34 रुपए प्रति लीटर था। डीजल का भाव 4 अक्‍टूबर को दिल्‍ली में 75.45 रुपए और मुंबई में 81.10 रुपए हो गया था।