सार्वजनिक क्षेत्र के पंजाब नेशनल बैंक की मार्च 2019 तक एटीएम की संख्या को कम करने की कोई बड़ी योजना नहीं है। पीएनबी बैंक ने गुरुवार को यह जानकारी दी।
एटीएम इंडस्ट्री की शीर्ष संस्था कंफडेरेशन ऑफ एटीएम इंडस्ट्री के बयान के बाद पीएनबी की ओर से यह टिप्पणी आई है। इस पर संस्था ने कहा था कि नियमकीय परिदृश्य में आए बदलाव के चलते एटीएम परिचालन बाधित हो सकता है और मार्च 2019 तक कुल 2.38 लाख एटीएम में से आधे एटीएम बंद होने का खतरा है।
पीएनबी के देशभर में 9,428 एटीएम है और वह देश के बड़े एटीएम सेवा प्रदाताओं में से एक है। गुरुवार को बैंक ने अपने बयान में कहां हैं कि पीएनबी यह स्पष्ट करना चाहता है कि उसकी 31 मार्च 2019 तक एटीएम की संख्या में कमी करने की कोई बड़ी योजना नहीं है। मार्च तक 50 प्रतिशत एटीएम बंद हो जायेंगे, नोटबंदी जैसे हालात होने का खतरा ये भी अवश्य पढ़ें।
इन वजहों से बंद हो रहा एटीएम
सीएटीएमआई ने कहा कि एटीएम हार्डवेयर और सॉफ्टवेयर अपग्रेड समेत हाल में हुए रेगुलेटरी बदलावों, कैश मैनेजमेंट स्टैंडर्ड को लेकर अध्यादेशों और कैश लोडिंग के कैसेट स्वैप मैथड से एटीएम ऑपरेट किया जाना नुकसानदेह हो जाएगा। नतीजतन इन्हें बंद करना पड़ेगा।
सीएटीएमआई ने अनुमान जताया कि केवल नए कैश लॉजिस्टिक्स और कैसेट स्वैप मैथड से एटीएम इंडस्ट्री पर 3000 करोड़ रुपये की लागत का बोझ पड़ेगा।
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान