पासपोर्ट बनवाने की सोच रहे हैं तो आपके ल‍िए एक अच्‍छी खबर है। वाकई अब पासपोर्ट बनवाना आसान हो जायेगा। भारत सरकार मार्च 2019 तक देश के सभी 543 संसदीय क्षेत्रों में पासपोर्ट सेवा केंद्र स्‍थाप‍ित करेगी। आपको बता दें कि इस बात की जानकारी व‍िदेश मंत्री वी के सिंह ने दी है।

Advertisement

बुधवार को वाणिज्‍य दूतावास में पासपोर्ट सेवा प्रोग्राम लॉन्‍च के दौरान वी के सिंह ने क‍हा कि सरकार सुनिश्चित करना चाहती है कि भारतीय नागरिकों को भारत में या भारत के बाहर पासपोर्ट हासिल करने में किसी प्रकार की कोई समस्या ना हो। हालांकि भारत में पासपोर्ट सेवाओं की डिलिवरी में काफी बदलाव आ गया है।

Advertisement

भारतीय नागर‍िकों को बेहतर सेवाएं मिलेगी

ग्लोबल प्रोग्राम के मौके पर विदेश राज्य मंत्री ने कुछ भारतीय नागरिकों को पासपोर्ट सौंपे जिन्होंने नए प्रोग्राम के जरिए अपने पासपोर्ट का नवीनीकरण कराया था। उन्होंने कहा 'इस प्रोजेक्ट के तहत भारतीय नागरिकों को बेहतर सेवाएं मिलेंगी। इस नए सिस्टम से पासपोर्ट बनाने के लिए आवेदन की प्रक्रिया से लेकर पासपोर्ट बन जाने तक सभी सुविधाएं बेहतर हो जाएगी।

Advertisement

वर्तमान में 236 पोस्‍ट ऑफ‍िस पासपोर्ट सेवा केंद्र काम कर रही

वहीं देश के हर पोस्ट ऑफ‍िस में एक पासपोर्ट केन्द्र खोला जाएगा। इससे किसी भी नागरिक को अपनी पासपोर्ट सेवा के लिए 50 से 60 किलोमीटर से अधिक दूर नहीं जाना पड़ेगा। इतना ही नहीं 2017 में पासपोर्ट संबंधित सेवाओं में 19 फीसदी ग्रोथ दर्ज की गई थी। वर्तमान में हमारे देश में 236 पोस्ट ऑफ‍िस पासपोर्ट सेवा केन्द्र काम कर रहे हैं।

Advertisement

वहीं 36 पासपोर्ट ऑफिस और 93 पासपोर्ट सेवा केंद्र हैं। ऐसे में भारतीय नागरिकों के लिए कुल 365 पासपोर्ट दफ्तर काम कर रहे हैं।