कर्मचारी भविष्‍य निधि संगठन (EPFO) अपने 5 करोड़ से अधिक अंशधारकों को जल्‍द ही एक बड़ी सौगात दे सकता है। इसके तहत ग्रैच्‍यूटी के लिए समय सीमा घटाना और पेंशन में इजाफा करना शामिल हैं। जैसा कि आप जानते हैं कि वर्तमान में एक संस्‍थान में लगातार 5 साल तक काम करने पर PF अंशधारकों को ग्रैच्‍युटी मिलती है। अब EPFO इस समय सीमा को घटाकर तीन साल करने जा रहा है।

Advertisement

नए नियमों के अनुसार अब अंशधारकों को 20 लाख रुपए ग्रैच्‍युटी के तौर पर मिलते हैं। इससे कर्मचारियों को बड़ा फायदा होने की संभावना है। मिनिमम पेंशन 2000 रुपए करने का बैठक में निर्णय होने की उम्‍मीद भी है। वित्‍त मंत्रालय न्‍यूनतम पेंशन पर अपनी मंजूरी दे चुका है।

Advertisement

बता दें कि अब फिक्‍स्‍ड टर्म कर्मचारी को भी ग्रैच्‍युटी का फायदा मिल सकता है। यह वो कर्मचारी होते हैं, जिन्‍हें अनुबंध पर दो साल से अधिक समय के लिए रखा जाता है। ऐसे कर्मचारियों को नौकरी करने के समय के अनुपात में ग्रैच्‍युटी मिलने को मंजूरी मिल सकती है। PF के तर्ज पर ग्रैच्‍युटी के लिए UAN जैसा खाता खोला जा सकता है।

Advertisement

आने वाले 4 दिसंबर को ईपीएफओ के सेंट्रल बोर्ड ऑफ ट्रस्‍टी (CBDT) की बैठक होगी, जिसमें इन सभी प्रस्‍तावों को मंजूरी मिलने की संभावना है। ऐसा इसलिए क्‍योंकि यह प्रस्‍ताव सरकार की ओर से श्रम मंत्रालय ने तैयार किया है। केवल इन प्रस्‍तावों को बैठक में पास कराना है। प्रस्‍ताव पास हो जाने के बाद यह सौगात करोड़ों अंशधारकों को मिल जाएगी।