लंबे इंतजार के बाद आखिरकार वॉट्सऐप ने भारत में कंट्री हेड के तौर पर अभिजीत बोस को नियुक्त किया है। अभिजीत भारत के पहले वॉट्सऐप हेड होंगे। भारत सरकार ने वॉट्सऐप से कुछ मांग की थी जिसमें कंट्री हेड की नियुक्ती शामिल थी।

Advertisement

फ‍िलहाल बता दें कि अभिजीत अगले साल की शुरुआत से वॉट्सऐप ज्वॉइन कर लेंगे। वॉट्सऐप ने एक स्टेटमेंट मे कहा है कि बोस कैलिफोर्निया के बाहर पहले कंट्री हेड होंगे और वो गुरूग्राम में काम करेंगे।

Advertisement

डिजिटल इकॉनमी में लोगों को कनेक्ट कर सके

इतना ही नहीं वॉट्सऐप के चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर मैट ने कहा है, वॉट्सऐप भारत को लेकर कमिटेड है। हम लगातार ऐसे प्रोडक्ट्स बनाएंगे जो भारत की तेजी से बढ़ती हुई डिजिटल इकॉनमी में लोगों को कनेक्ट कर सके। वॉट्सऐप के बयान के मुताबिक एक सफल बिजनेसमैन के तौर पर बोस को पता है कि मीनिंगफुल पार्टनर्शिप कैसे की जाती है जो देश भर में बिजनेस करे।

Advertisement

जैसा की हम जानते हैं कि भारत में प‍िछले कुछ महीनों से वॉट्सएप्‍प को लेकर लगातार चर्चा रही है। फेक न्‍यूज और अफवाह इसकी सबसे बड़ी वजह रही है।

भारत सरकार की मांग रही है कि कंपनी वॉट्सऐप से सेंड किए गए फेक मैसेज का ऑरिजिन पता लगाए। हालांकि प्राइवेसी का हवाला देते हुए कंपनी ने ऐसा करने से पहले ही मना किया है।

Advertisement

वहीं 2011 में अभिजीत बोस ने Ezetap की शुरुआत की और वो कंपनी के सीईओ और को-फाउंडर के तौर पर काम कर रहे थे। यह कंपनी इलेक्ट्रॉनिक पेमेंट कंपनी है।