इनकम टैक्‍स ड‍िपार्टमेंट ने ई-कॉमर्स कंपनी फ्लिपकार्ट के फाउंडर और को-फाउंडर सचिन और ब‍िन्‍नी बंसल को नोट‍िस भेजा है। आईटी डिपार्टमेंट ने दोनों से फ्लिपकार्ट को वॉलमार्ट इंटरनेशनल को बेचने से हुई आमदनी के बारे में बताने को कहा है। विभाग ने कहा है कि सचिन और बिन्नी बंसल कैपिटल गेन का भी खुलासा करें।

Advertisement

जैसा कि कुछ महीने पहले अमेरिकी रिटेल कंपनी वॉलमार्ट ने फ्लिपकार्ट को खरीदा है। इस डील से सचिन और बिन्नी बंसल के पास बड़ी रकम आई है। मीडिया रिपोर्ट की माने तो आयकर विभाग ने बिन्नी और सचिन के अलावा कंपनी के 35 अन्य स्टेक होल्डर को भी नोटिस भेजा है।

Advertisement

खबर है कि वॉलमार्ट को भी नोटिस जारी किया गया है। जिसमें पूछा गया है कि 46 अन्य स्टेक होल्डर्स को इस सौदे में कितनी आमदनी हुई थी।

हांलाकि आयकर विभाग की ओर से जारी नोट‍िस में बंसल से पूछा गया हैं कि वह अपने वेंचर को वॉलमार्ट को बेचने से मिलने वाली रकम के बारे में जानकारी दें। खबरों के मुताब‍िक, आयकर व‍िभाग ने बिन्‍नी और सच‍िन बंसल को 18 अक्‍टूबर को नोट‍िस जारी क‍िया था।

Advertisement

वहीं अगर र‍िपोर्ट की मानें तो आयकर व‍िभाग की नोट‍िस का जवाब अन्‍य भारतीय शेयरहोल्‍डर्स ने देने शुरु कर द‍िये हैं। परंतु ब‍िन्‍नी और सच‍िन बंसल ने अभी तक जवाब नहीं द‍िया है।