बुधवार को एक बार फिर शेयर बाजार धड़ाम हो गया है। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्‍स और निफ्टी लाल निशान के साथ खुले हैं। फिलहाल, इस समय बीएसई का 30 शेयरों वाला प्रमुख इंडेक्‍स सेंसेक्‍स जहां -0.6 फीसदी की गिरावट के साथ 35264.33 के स्‍तर पर कारोबार कर रहा है तो वहीं एनएसई का 50 शेयरों वाला प्रमुख इंडेक्‍स निफ्टी -0.4 फीसदी की गिरावट के साथ 10604.70 के स्‍तर पर कारोबार करते नजर आ रहा है।

Advertisement

जबकि निफ्टी बैंक 0.09 फीसदी की हल्‍की बढ़त के साथ 26136.00 के स्‍तर पर कारोबार करते नजर आ रहा है जबकि निफ्टी का आईटी सेक्‍टर -3.02 फीसदी की गिरावट के साथ आज कारोबार कर रहा है।

Advertisement

अगर मिडकैप और स्‍मॉलकैप शेयरों की बात करें तो यहां पर मिला-जुला कारोबार देखने को मिल रहा है। बीएसई का मिडकैप इंडेक्‍स जहा 0.2 फीसदी की बढ़त के साथ 14931.71 के स्‍तर पर कारोबार कर रहा है तो वहीं बीएसई के स्‍मॉलकैप इंडेक्‍स -0.1 फीसदी की गिरावट के साथ 14389.29 के स्‍तर पर कारोबार करते नजर आ रहा है।

इसके अलावा बीएसई कैप गुड्स, कॉन्‍स ड्यूरेबल्‍स, बीएसई मेटल गिरावट के साथ कारोबार कर रहे हैं जबकि बीएसई बीएसई एफएमसीजी, ऑयल एण्‍ड गैस और हेल्‍थकेयर सेक्‍टर बढ़त के साथ कारोबार कर रहे हैं।

Advertisement

आज की टॉप गेनर्स कंपनियों की बात करें तो डॉ रेड्डीज लैब्‍स, बीपीसीएल, यस बैंक, आईओसी और एचपीसीएल बढ़त के साथ कारोबार कर रही हैं जबकि टॉप लूजर्स कंपिनयों में इंफोसिस, टीसीएस, टेक महिंद्रा, एचसीएल टेक और पावर ग्रिड कॉर्प गिरावट के साथ कारोबार कर रही हैं।

एशियाई बाजार में भी मिला-जुला कारोबार देखने को मिल रहा है। इस समय जापान का बाजार निक्‍केई जहां -0.4 फीसदी की गिरावट के साथ 21490.53 के स्‍तर पर कारोबार कर रहा है तो वहीं हैंग सेंग -0.1 फीसदी की गिरावट के साथ कारोबार कर रहा है जबकि स्‍ट्रेट्स टाइम्‍स 0.4 फीसदी की बढ़त के साथ कारोबार कर रहा है।