पेट्रोल और डीजल की कीमतों में गिरावट जारी है। आज पेट्रोल 14 और डीजल 12 पैसे प्रति लीटर सस्‍ता हुआ है। मौजूदा समय में भी पेट्रोल और डीजल की कीमतें पिछले तीन महीने में अपने सबसे निचले स्‍तर पर आ गई हैं। इंडियन ऑयल (IOC) की वेबसाइट के अनुसार देश के चार प्रमुख महानगरों में से दिल्‍ली, कोलकाता और मुंबई में पेट्रोल के दाम में 14 पैसे प्रति लीटर की कटौती हुई है। जिसके बाद तीन महानगरों में पेट्रोल के दाम क्रमश: 76.38, 78.33 और 81.90 रुपए प्रति लीटर हो गए हैं। चेन्‍नई में पेट्रोल की कीमत में 15 पैसे प्रति लीटर की कटौती हुई है। जिसके बाद चेन्‍नई में पेट्रोल की कीमत 79.31 रुपए प्रति लीटर हो गई है।

Advertisement

तो वहीं आज डीजल 12 पैसे प्रति लीटर सस्‍ता हुआ है। दिल्‍ली और कोलकाता में डीज की कीमतों में 12 पैसे प्रति लीटर की कटौती की गई। जिसके बाद दोनों महानगरों में डीजल के दाम क्रमश: 71.27 और 73.13 रुपए प्रति लीटर हो गए। मुंबई और चेन्‍नई में डीजल 13 पैसे प्रति लीटर सस्‍ता हुआ। जिसके बाद दोनों महानगरों में डीजल के दाम क्रमश: 75.66 और 75.31 रुपए प्रति लीटर हो गए।

Advertisement

एक्‍सपर्ट के अनुसार पेट्रोल और डीजल के दाम में ऐसे ही कटौती जारी रही तो पेट्रोल एक बार फिर से 70 रुपए और डीजल 60 और 65 रुपए के आसपास आ सकता है। मौजूदा समय में भी पेट्रोल और डीजल के दाम पिछले तीन महीने में अपने सबसे निचले स्‍तर पर आ गए हैं।