दूरसंचार नियामक कंपनी TRAI ने एक बड़ा फैसला लिया है। जिससे अब 29 दिसंबर से आपका टीवी देखना महंगा हो जाएगा। ट्राई ने केबल चैनलों के शुल्क में काफी बढ़ोतरी कर दी है। नए नियमों के अनुसार अब फ्री-टू एयर चैनलों को देखने के लिए भी दर्शकों को पैसा खर्च करना पड़ेगा। नए नियम डीटीएच, केबल और ब्रॉडकास्टर्स पर लागू होंगे।
लागू हाने वाले नियमों के अनुसार दर्शक जितने चैनल देखना चाहेंगे, उनको उतना ही पैसा देना होगा। DTH और केबल ऑपरेटर्स को प्रत्येक चैनल के लिए तय MRP की जानकारी अपनी यूजर गाइड में देनी होगी। प्रत्येक DTH कंपनी और केबल ऑपरेटर को यह नियम मानना होगा। नियम नहीं मानने पर इनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई होगी।
इसका सबसे ज्यादा बोझ उन गरीब और गांव में रहने वाले दर्शकों पर पड़ेगा, जो केवल फ्री-टू एयर चैनल देखते हैं। अभी दूरदर्शन के डीटीएच पर सभी चैनल देखने के लिए लोगों को पैसा नहीं देना पड़ता है। इसके साथ ही अन्य निजी कंपनियों के डीटीएच पर फ्री-टू एयर चैनल अभी तक आधी कीमत में देखने को मिलते हैं। इसके चलते पेड चैनलों की भी नई कीमत हो जाएगी।
ट्राई का कहना है कि अब ग्राहक जितने चैनल देखना चाहते हैं उतने के ही पैसे देने होंगे। ट्राई ने अपने आदेश में कहा है कि केबल ऑपरेटर और डीचीएच कंपनी को 100 फ्री टू एयर चैनल के लिए 130 रुपए महीने में देने होंगे। यदि उपभोक्ता इन 100 चैनलों के अलावा कोई दूसरा चैनल देखना चाहेंगे तो उसके लिए अलग से पेमेंट करना होगा। अलग से उन चैनलों के पैसे देने होंगे जो फ्री नहीं हैं।
इस मामले में ट्राई के चेयरमैन आर एस शर्मा ने कहा है कि ग्राहकों पर अब जबरजस्ती पैकेज नहीं थोपा जाएगा। उन्होंने कहा कि ट्राई के इस कदम से केबल ऑपरेटर और डीटीएच की मनमानी पर लगाम लगेगा, और लोग कम पैसे में अपना पसंदीदा चैनल देख पाएंगे।
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान