कारोबारी सप्‍ताह के पहले दिन यानी सोमवार को शेयर बाजार में बढ़त देखने को मिल रही है। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्‍स और निफ्टी हरे निशान पर खुलकर बढ़त के साथ कारोबार करते नजर आ रहे हैं। इस समय बीएसई का 30 शेयरों वाला प्रमुख इंडेक्‍स सेंसेक्‍स जहां 84.94 अंकों पर 0.2 फीसदी की बढ़त के साथ 35542.10 के स्‍तर पर कारोबार कर रहा है तो वहीं एनएसई का 50 शेयरों वाला प्रमुख इंडेक्‍स निफ्टी भी 11.70 अंकों पर 0.1 फीसदी की बढ़त के साथ 10693.90 के स्‍तर पर कारोबार कर रहा है।

Advertisement

मिडकैप और स्‍मॉलकैप शेयरों की बात करें तो यहां पर भी हल्‍की खरीदारी का माहौल नजर आ रहा है। बीएसई के मिडकैप इंडेक्‍स इस समय 0.05 फीसदी की बढ़त के साथ 15004.70 के स्‍तर पर कारोबार कर रह हे हैं। तो वहीं बीएसई के स्‍मॉलकैप इंडेक्‍स भी 0.02 फीसदी की बढ़त के साथ 14489.42 के स्‍तर पर कारोबार कर रहे हैं।

Advertisement

जबकि निफ्टी बैंक -0.1 फीसदी की गिरावट के साथ 26212.10 के स्‍तर पर कारोबार हो रहा है जबकि निफ्टी के आईटी सेक्‍टर 0.1 फीसदी की बढ़त के साथ कारोबार करते दिखाई दे रहे हैं।

इसके अलावा बीएसई के कैप गुड्स, हेल्‍थकेयर सेक्‍टर और बीएसई मेटल बढ़त के साथ कारोबार करते नजर आ रहे हैं। जबकि बीएसई ऑयल एण्‍ड गैस, कॉन्‍स ड्यूरेबल्‍स और बीएसई एफएमसीजी सेक्‍टर आज गिरावट के साथ कारोबार कर रहे हैं।

Advertisement

आज की टॉप गेनर्स कंपनियों की बात करें तो यस बैंक, इचर मोटर्स, हिंडाल्‍को, एम एण्‍ड एम और डॉ रेड्डीस लैब्‍स बढ़त के साथ कारोबार कर रही हैं जबकि टॉप लूजर्स कंपनियों में भारती एयरटेल, एक्सिस बैंक, एसबीआई, अदानी पोर्ट्स और एचपीसीएल गिरावट के साथ कारोबार करती नजर आ रही हैं।

ग्‍लोबल मार्केट में एशियाई बाजार में आज मिला-जुला कारोबार देखने को मिल रहा है। इस समय जापान का बाजार निक्‍केई जहां 0.5 फीसदी की बढ़त के साथ 21793.10 के स्‍तर पर कारोबार कर रहा है तो वहीं स्‍ट्रेट्स टाइम्‍स -0.5 फीसदी की गिरावट के साथ कारोबार कर रहा है जबकि हैंग सेंग 0.4 फीसदी की बढ़त के साथ कारोबार कर रहा है।