रिजर्व बैंक ने अपने ग्राहकों को इस महीने की अंतिम तारीख तक खाते से मोबाइल नंबर लिंक करने को कहा है। जो लोग ऐसा नहीं करेंगे वो इंटरनेट बैंकिंग सेवा का इस्‍तेमाल नहीं कर पाएंगे। बैंक ने यह जानकारी अपनी वेबसाइट पर उपलब्‍ध करायी है। वेबसाइट के अनुसार 30 नवंबर तक ग्राहकों का मोबाइल नंबर खाते से लिंक हो जाना चाहिए। ऐसा नहीं करने पर 1 दिसंबर 2018 से ग्राहकों की नेट बैंकिंग सेवा को ब्‍लॉक कर दिया जाएगा। बता दें कि यह ऑर्डर भारतीय रिजर्व बैंक की उस गाइडलाइन के साथ दिया गया है जिसमें सभी कमर्शियल बैंकों के ग्राहकों को इलेक्‍ट्रॉनिक बैंकिंग ट्रांजेक्‍शन के तहत SMS भेजने के लिए मोबाइल नंबर अनिवार्य रुप से रजिस्‍टर्ड कराने को कहा है।

Advertisement

बता दें कि आरबीआई ने जुलाई 2017 में एक सर्कुलर जारी किया था, जिसमें यह कहा गया था कि बैंक उन ग्राहकों को इलेक्‍ट्रॉनिक ट्रांजेक्‍शन, एटीएम कैश विद्ड्रॉल जैसी सुविधा नहीं दे सकता है, जो अपना मोबाइल नंबर रजिस्‍टर्ड नहीं करवाते हैं। ग्राहक अपना मोबाइल नंबर बैंक खाते के साथ रजिस्‍टर्ड करवाने के बाद बिना किसी असुविधा के इन सुविधाओं का उपयोग कर सकते हैं।

Advertisement

एसबीआई खाते के साथ इस तरह रजिस्‍टर्ड करें अपना मोबाइल नंबर-
एसबीआई खाते से मोबाइल नंबर रजिस्‍टर्ड करने के दो विकल्‍प हैं पहला ये कि उन्‍हें अपने ब्रांच में जाना होगा या दूसरा एटीएम। ब्रांच में जाने पर वहां एक फॉर्म दिया जाएगा। इस फॉर्म को भरकर देने के बाद मोबाइल नंबर रजिस्‍टर्ड कर दिया जाएगा। तो वहीं एटीएम के द्वारा मोबाइल नंबर रजिस्‍टर्ड करवाने के लिए निम्‍म प्रक्रिया को अपनाना होगा-

Advertisement
  • सबसे पहले ग्राहक अपना ATM कार्ड मशीन में स्‍वैप करें और फिर रजिस्‍ट्रेशन ऑप्‍शन को चुनें।
  • इसके बाद अपना एटीएम नंबर डालें और 'सही' विकल्‍प को चुनें।
  • फिर एक बार नंबर डालें और 'सही' विकल्‍प को चुनें।
  • इसके बाद स्‍क्रीन पर एक मैसेज आएगा जिसमें लिखा होगा 'हमारे साथ मोबाइल नंबर रजिस्‍टर्ड करने के लिए धन्‍यवाद'।
  • बैंक तीन दिनों के अंदर ग्राहक से संपर्क करेगा और एक रेफरेंस नंबर SMS के द्वारा मोबाइल नी भेजा जाएगा।