रविवार को आवासीय क्षेत्र में वित्तीय सेवाएं देने वाली कंपनी एचडीएफसी ने कहा कि उसने सरकार की महत्वाकांक्षी प्रधानमंत्री आवास योजना पीएमएवाई के तहत 51 हजार से अधिक ग्राहकों को 1,100 करोड़ रुपये से अधिक की सहायता वितरित की है।

Advertisement

कंपनी ने एक बयान में कहा कि एचडीएफसी ने आर्थिक रूप से कमजोर श्रेणी ईडब्ल्यूएस, निम्न आय समूह एलआईजी और मध्यम आय वर्ग एमआईजी में लोगों को प्रधानमंत्री आवास योजना से जुड़ी रिण सब्सिडी स्कीम के तहत 9,800 करोड़ रुपये से अधिक का आवास ऋण उपलब्ध कराया है।

Advertisement

हांलाकि इस बात‍ की भी जानकारी दी गयी हैं कि 30 सितंबर को समाप्त तिमाही के दौरान संख्या के आधार पर 37 प्रतिशत और मूल्य के आधार पर 18 प्रतिशत आवास ऋण ईडब्ल्यूएस और एलआईजी श्रेणी के लोगों को दिये गये हैं। उसने कहा कि वह मासिक आधार पर औसतन 8,300 कर्ज ईडब्ल्यूएस और एलआईजी श्रेणी के लोगों के लिए स्वीकृत करता है।

Advertisement

इन आवेदनों पर औसतन 1,354 करोड़ रुपये का कर्ज मंजूर किया गया। ईडब्ल्यूएस और एलआईजी श्रेणी में औसत आवास ऋण क्रमश: 10.1 लाख और 17.6 लाख रुपये होता है।

सरकार ने ऋण से जुड़ी सब्स‍िडी योजना को जून 2015 में शुरू किया था। प्रधानमंत्री आवास योजना के त‍हत शुरु में ईडब्ल्यूएस, एलआईजी श्रेणी के आवास ऋण लेने वालों को सरकार की तरफ से ब्‍याज सब्‍स‍िडी उपलब्‍ध कराने की योजना है। जनवरी 2017 से इस योजना का लाभ एमआईजी श्रेणी के आवास ऋणधारकों को भी उपलब्‍ध कराया गया है।