सोमवार को सोने के भाव में भारी गिरावट देखने को मिली। वहीं दूसरी ओर चांदी का भाव भी गिरा। दिल्ली के सर्राफा बाजार में दोनों कीमती धातुओं के भाव में गिरावट देखी गई। दिल्ली के सर्राफा बाजार में सोने का भाव 50 रुपए गिरकर 32,100 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया। सोने में कम मांग और कमजोर वैश्विक संकेतों के कारण गिरावट आई। भारत में सोने की कीमत को जानने के लिए यहां क्‍ल‍िक करें

Advertisement

हांलाकि चांदी के भाव में भी 50 रुपए की गिरावट आई। इसका भाव 38,100 रुपए प्रति किलो पर पहुंच गया। ट्रेडर्स के मुताबिक ज्वेलर्स और रिटेलर्स की तरफ से मांग में कमी के कारण भाव में गिरावट आई। दूसरी तरफ फेडरल रिजर्व ने ग्लोबल इकोनॉमी को लेकर थोड़ी सतर्कता दिखाई है।

Advertisement

इस कारण निवेशकों ने ब्याज दरों की बढ़ोतरी के अनुमान का दोबारा आकलन किया। इसका ये अर्थ लगाया जा रहा है कि ब्याज दरों में बढ़ोतरी धीमी हो सकती है। इस कारण सोने के भाव पर दबाव देखा गया।

वहीं वैश्विक स्तर पर सोना 0.11 फीसदी गिरकर 1220.80 डॉलर प्रति आउंस हो गया। वहीं चांदी 0.21 फीसदी गिरकर 14.46 डॉलर प्रति आउंस हो गई। दिल्ली के सर्राफा बाजार में 99.9 प्रतिशत और 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना 50-50 रुपए गिरकर क्रमश: 32,100 रुपए और 31,950 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गये। शनिवार को सोने के भाव में 135 रुपए की तेजी आई थी। भारत में चांदी के कीमत से रूबरू होने के ल‍िए यहां क्‍ल‍िक करें

Advertisement

दूसरी तरफ आठ ग्राम वाली ग‍िन्‍नी 24,800 रुपये पर स्‍थिर रही। साप्‍ताह‍िक आपूर्त‍ि वाली चांदी 3 रुपए ग‍िरकर 37,020 रुपये प्रति किलोग्रात रह गयी है। चांदी स‍िक्‍का ल‍िवाल 73 हजार रुपये और स‍िक्‍का ब‍िकवाल 74 हजार रुपये प्रत‍ि सैकड़ा पर स्‍थिर र‍हे है।