मुकेश अंबानी की टेकीलॉम कंपनी जियो की सफलता के बाद रिलायंस इंडस्ट्रीज ने जियो गीगाफाइबर ब्रॉडबैंड का ऐलान किया था। कंपनी ने इस साल जुलाई में रिलायंस इंडस्ट्रीज की सालाना बैठक में जियो गीगाफाइबर का ऐलान किया था।
लेकिन ये योजना अभी तक आम लोगों के लिए शुरू नहीं हुई थी। जियो गीगाफाइबर का आम जनता ही नहीं ब्रॉडबैंड इंडस्ट्री भी इंतजार कर रही है। अब रिपोर्ट्स आई हैं कि जियो ने उस शहरों को नाम जारी कर दिया है, जहां गीगाफाइबर की सेवा उपलब्ध होगी।
100 जीबी कॉम्प्लिमेंटरी डेटा हर महीने देगा
हांलाकि बता दें कि जियो गीगाफाइबर के जियो ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर रजिस्ट्रेशन पहले शुरु कर दिया था। कंपनी ने रजिस्ट्रेशन की घोषणा करते वक्त इस बात की भी जानकारी दी थी कि जियो गीगाफाइबर की सेवा उस शहर में पहले शुरू होगी जहां सबसे ज्यादा रजिस्ट्रेशन मिलेंगे। इसके साथ ही ये बात भी सामने आई हैं कि जियो गीगाफाइबर 100 जीबी कॉम्प्लिमेंटरी डेटा हर महीने देगा।
ये डेटा 100 एमबीपीएस की स्पीड से मिलेगा। बता दें कि ये कॉम्प्लिमेंटरी डेटा केवल पहले तीन महीनों के लिए होगा, जो जियो गीगाफाइबर का प्रीव्यू ऑफर होगा। इसके साथ ही जियो गीगाफाइबर के लिए यूजर्स को 4,500 रुपए का रिफंडेबल अमाउंट भी जमा करना होगा।
इन शहरों को मिलेगा जियो गीगाफाइबर की सुविधा
आपको बता दें कि मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक जियो गीगाफाइबर की सेवा शुरुआत में बेंगलुरु, चेन्नई, रांची, पुणे, इंदौर, ठाणे, भोपाल, लखनऊ, कानपुर, पटना, इलाहाबाद, रायपुर, नागपुर, गाजियाबाद, लुधियाना, मदुरै, नासिक, फरीदाबाद, कोयम्बयूटर, गुवाहाटी, आगरा, मेरठ, राजकोट, श्रीनगर, अमृतसर, चंडीगढ़, जोधपुर, कोटा और सोलापुर में होगी।
हालांकि इस बारे में जियो ने कोई आधिकारिक डेटा जारी नहीं किया है। साथी ही रिपोर्ट्स में ये भी दावा किया गया है कि जियो गीगाफाइबर के प्लान की शुरुआत 500 रुपए से होगी। साथ ही इसका बेस प्लान 50 एमबीपीएस की स्पीड से साथ आएगा, जिसमें यूजर्स को 300 जीबी डेटा हर महीने मिलेगा।
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान