फ्लिपकार्ट ग्रुप की फैशन यूनिट मिंत्रा-जबोंग के प्रमुख ने शुक्रवार को कहा कि वो इस यूनिट में संचालन का नेतृत्व जारी रखेंगे। गौरतलब है कि इससे पहले बिन्नी बंसल की विदाई के बाद कंपनी में रैकिंग में काफी बदलाव हुए हैं।

Advertisement

वहीं मिंत्रा-जबोंग के सीईओ अनंत नारायणन का क‍हना हैं क‍ि मैं मिंत्रा को लेकर बहुत उत्साहित हूं। इससे पहले मीडिया में इस तरह की रिपोर्ट्स सामने आ रही थी कि वो अपने पद से इस्तीफा दे सकते हैं क्योंकि बिन्नी बंसल के इस्तीफे के बाद नारायणन की रिपोर्टिंग कल्याण कृष्णमूर्ति के पास चली गई है, जो कि फ्लिपकार्ट के सीईओ और तात्कालिक रुप से नए ग्रुप हैड बन गए हैं।

Advertisement

इससे पहले फ्लिपकार्ट ग्रुप के प्रमुख बिन्नी बंसल ने दुर्व्यवहार के आरोपों में चल रही जांच के बाद अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। इस पर वॉलमार्ट का कहना था कि उन पर गंभीर किस्म के निजी दुर्व्यवहार का मामला चल रहा है। इससे पहले दो सूत्रों के जरिए यह जानकारी सामने आई थी कि दुर्व्यहार के ये आरोप यौन उत्पीड़न के आरोप थे।

Advertisement

हांलाक‍ि वॉलमार्ट से हुई 16 ब‍िल‍ियन डॉलर की डील के बाद से ही ब‍िन्‍नी बंसन कंपनी के ग्रुप सीईओ के तौर पर अपनी सेवाएं दे रहे थे। वही सचिन बंसल कंपनी के सह संस्‍थाप‍क थे वो डील के तहत वॉलमार्ट को अपनी पूरी 5.5 फीसदी की ह‍िस्‍सेदारी बेच चुके थे।