जब से जियो मार्केट में आया है तब से वैसे भी सभी टेलीकॉम कंपनियों की हालत खराब से लग रही है। अब एक और रिर्पोट ने अन्‍य टेलीकॉम कंपनियों को पछाड़ दिया है। नेटवर्क के मामले में और कॉल ड्रॉप के मामले में रिलायंस जियो को छोड़कर अन्‍य सभी टेलीकॉम ऑपरेटर भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (ट्राई) द्वारा राजमार्गों और रेल मार्गों पर किए गए कॉल ड्रॉप टेस्टिंग में विफल हो गए। इस बारे में जानकारी एक रिर्पोट के माध्‍यम से प्रदान की गई है। ट्राई ने कहा है कि उसके द्वारा नियुक्‍त एजेंसी ने 8 राजमार्गों और तीन रेल मार्गों पर स्‍वतंत्र कॉल ड्रॉप परीक्षण किया।

Advertisement

बता दें कि भारती एयरटेल, वोडाफोन, IDEA और सार्वजनकि क्षेत्र की दूरसंचार कंपनी बीएसएनएल ने 3जी, 2जी नेटवर्क चार राजमार्गों और तीन रेल मार्गों पर कॉल ड्रॉप मानक पर विफल रहे। कॉल ड्रॉप में विफल रही कंपनियों में रिलायंस जियो का नाम नहीं है। कॉल ड्रॉपिंग की लगातार बढ़ती समस्‍या पर पिछले दिनों ट्राई ने कड़े नियमों की घोषणा की थी और कहा था कि जो दूरसंचार ऑपरेटर मानदंडो को पूरा नहीं करेंगे, उन पर कम से कम 5 लाख रुपए का जुर्माना लगाया जाएगा।

Advertisement

तो वहीं ट्राई ने कहा था कि सर्विस प्रोवाइडर कंपनी नए शुरू किए गए डीसीआर ग्रेडेट फाइनेंशियल डिसइंसेटिव कार्रवाई की जाएगी, जिसके तहत जुर्माना लगाया जाएगा। जुर्माने की राशि इस पर निर्भर करेगी कि कंपनियां बेंचमार्क से कितनी दूर हैं।