फाइनेंशियल ईयर 2019 की दूसरी तिमाही में IDBI बैंक को 3,602.5 करोड़ रुपए का घाटा हुआ है। वित्त वर्ष 2018 की दूसरी तिमाही में IDBI बैंक को 198 करोड़ रुपए का घाटा हुआ था। तो वहीं वित्त वर्ष 2019 की दूसरी तिमाही में आईडीबीआई बैंक की ब्याज आय 21.5 प्रतिशत घटकर 1,300.9 करोड़ रुपए रही है। वित्त वर्ष 2018 की दूसरी तिमाही में आईडीबीआई बैंक की ब्याज आय 1,657.5 करोड़ रुपए रही थी।
इसके अलावा तिमाही आधार पर दूसरी तिमाही में आईडीबीआई बैंक का ग्रॉस एनपीए 30.87 प्रतिशत से बढ़कर 31.78 फीसदी रहा हे। तिमाही आधार पर दूसरी तिमाही में आईडीबीआई बैंक का नेट एनपीए 18.8 फीसदी से घटकर 17.3 प्रतिशत रहा है।
रुपए में एनपीए पर गौर करें तो तिमाही आधार पर दूसरी तिमाही में IDBI बैंक का ग्रॉस एनपीए 57,807 करोड़ रुपए से बढ़कर 60,875 करोड़ रुपए रहा है। तिमाही आधार पर दूसरी तिमाही में IDBI बैंक का नेट एनपीए 29,982 करोड़ रुपए से घटकर 27,294 करोड़ रुपए रहा है।
तो वहीं तिमाही आधार पर दूसरी तिमाही में IDBI बैंक की प्रोविजनिंग 5,236 करोड़ रुपए से बढ़कर 6,579.8 करोड़ रुपए रही है, जबकि पिछले साल तिमाही में प्रोविजनिंग 3,261.4 करोड़ रही थी।
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान