सरकार भारतीय मुद्रा को लेकर एक और इतिहास रचने वाली है क्‍योंकि जल्‍द ही 75 रुपए का भी सिक्‍का जारी होने वाला है। जी हां मनी भास्‍कर की रिर्पोट के अनुसार मंगलवार को पोर्टब्‍लेयर में नेताजी सुभाष चंद्र बोस द्वारा पहली बार तिरंगा फहराने की 75वीं वर्षगांठ के अवसर पर 75 रुपए का स्‍मारक सिक्‍का यानी कोमेमोरेटिव कॉव्‍इन जारी करने का ऐलान किया है। और तो और वित्‍त मंत्रालय ने इस संबंध में एक नोटिफिकेशन भी जारी कर दिया है।

Advertisement

75 रुपए के सिक्‍के की खासियत

वित्‍त मंत्रालय के नोटिफिकेशन के अनुसार नेताजी सुभाष चंद्र बोस द्वारा पोर्ट ब्‍लेयर पर पहली बार तिरंगा झंडा फहराने की 75वीं वर्षगांठ के मौके पर केंद्र सरकार की अधिकृत अथॉरिटी मिंट द्वारा 75 रुपए का यह सिक्‍का तैयार किया जाएगा। 35 ग्राम के इस सिक्‍के में 50 प्रतिशत चांदी, 40 प्रतिशत तांबा और 5-5 प्रतिशत निकल व जिंक होगा।

Advertisement

इस सिक्‍के पर सेल्‍युलर जेल के पीछे तिरंगे को सलामी देते नेताजी सुभाष चंद्र बोस का चित्र बना होगा। पोट्रेट के नीचे 75 अंक का वर्षगांठ लिखा होगा। सिक्‍के पर देवनागरी, हिंदी और अंग्रेजी में प्रथम ध्‍वजारोहण दिवस लिखा होगा।

आपको बता दें कि सुभाष चंद्र बोस ने सेल्‍युलर जेल, पोर्टब्‍लेयर में 30 दिसंबर 1943 को पहली बार तिरंगा ध्‍वज फहराया था। 21 अक्‍टूबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लाल किले पर राष्‍ट्रीय ध्‍वज फहराया था और बोस द्वारा गठित आजाद हिंद सरकार की स्‍थावना की 75वीं वर्षगांठ पर स्‍मारक पटिट्का का अनावरण भी किया था।