इंटरनेट सर्च करने वाली प्रमुख कंपनी गूगल ने यूजर्स के लिए कैश रिवार्ड प्रोग्राम लॉन्च किया है। इस प्रोग्राम का लाभ स्मार्टफोन यूजर्स ले सकते हैं। दरअसल, यह लाभ गूगल के वीडियो कॉलिंग एप्प गूगल डुओ का इस्तेमाल करने वाले यूजर्स के लिए है। गूगल का यह कैश रिवार्ड स्कीम केवल भारतीय यूजर्स के लिए है। गूगल के इस एप्प का लाभ गूगल पे के जरिए कैशबैक द्वारा किया जाएगा।
गूगल ने इस ऐप का इस्तेमाल करने वाले भारतीय यूजर्स को हर वित्त वर्ष में 9,000 रुपये तक का लाभ मिलता है। इस कैश अवार्ड के बारे में गूगल के सपोर्ट पेज से मिली है। गूगल के सपोर्ट पेज के मुताबिक, अगर आपको पास भारतीय फोन नंबर और बैंक अकाउंट है तो आप गूगल पे में गूगल डुओ से पहले वीडियो कॉल के बाद कैश अवार्ड का लाभ ले सकते हैं।
कैसे मिलेगा अवार्ड
आपको बता दें कि इसके लिए आपको अपने कॉन्टैक्ट्स को गूगल डुओका इस्तेमाल करने के लिए इनवाइट करने पर मिलेगा। वहीं आपको सुनिश्चित करना होगा कि आपको यह अवार्ड केवल नए कॉन्टैक्ट को इनवाइट भेजले पर मिलेगा। जैसे ही आपके कॉन्टैक्ट के किसी यूजर ले इनवाइट स्वीकार कर लिया तो आपको गूगल पे में 1000 रूपये तक का स्क्रैच कार्ड मिलेगा। जिसे आप गूगल पे अकाउंट में रिडीम कर सकते हैं। यूजर्स को अधिकतक 30 स्क्रैच कार्ड इस ऑफर के तहत मिलेगा। इसऑफर का लाभ केवल एंड्रॉइड यूजर्स के लिए ही है।
नहीं मिलेगा अवार्ड का लाभ
- इस अवार्ड का लाभ तामिलनाडू (तामिलनाडू प्राइज स्कीम प्रोहिबिशनएक्ट 1979 की वजह से) के यूजर्स को नहीं मिलेगा। इसके अलावा गूगल के कर्मचारी, उसके परिजनों, गूगल के इंटर्न्स और
- गूगल के एजेंसी से जुड़े लोगों को इस अवार्ड का लाभ नहीं मिलेगा।
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान