कारोबारी सप्ताह के पहले दिन यानी सोमवार को शेयर बाजार में बढ़त देखने को मिल रही है। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स और निफ्टी हरे निशान पर खुलकर बढ़त के साथ कारोबार करते नजर आ रहे हैं। इस समय बीएसई का 30 शेयरों वाला प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स जहां 167.88 अंकों पर 0.3 फीसदी की बढ़त के साथ 35326.43 के स्तर पर कारोबार कर रहा है तो वहीं एनएसई का 50 शेयरों वाला प्रमुख इंडेक्स निफ्टी भी 55.90 अंकों पर 0.3 फीसदी की बढ़त के साथ 10641.10 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।
मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों की बात करें तो यहां पर भी खरीदारी का माहौल नजर आ रहा है। बीएसई के मिडकैप इंडेक्स इस समय 0.4 फीसदी की बढ़त के साथ 15005.24 के स्तर पर कारोबार कर रह हे हैं। तो वहीं बीएसई के स्मॉलकैप इंडेक्स भी 0.4 फीसदी की बढ़त के साथ 14731.12 के स्तर पर कारोबार कर रहे हैं।
तो वहीं निफ्टी बैंक में भी 0.3 फीसदी की बढ़त के साथ 25857.00 के स्तर पर कारोबार हो रहा है जबकि निफ्टी के आईटी सेक्टर 1.01 फीसदी की भारी बढ़त के साथ कारोबार करते दिखाई दे रहे हैं।
इसके अलावा बीएसई के कैप गुड्स, कॉन्स ड्यूरेबल्स, एफएमसीजी, हेल्थकेयर सेक्टर और बीएसई मेटल भी बढ़त के साथ कारोबार करते नजर आ रहे हैं। जबकि बीएसई ऑयल एण्ड गैस आज गिरावट के साथ कारोबार कर रहे हैं।
आज की टॉप गेनर्स कंपनियों की बात करें तो टाइटन कंपनी, सिपला, एचसीएल टेक, टेक महिंद्रा और भारती एयरटेल बढ़त के साथ कारोबार कर रही हैं। जबकि टॉप लूजर्स कंपनियों में एचपीसीएल, टाटा मोटर्स, आईओसी, बीपीसीएल और हीरो मोटोकॉर्प गिरावट के साथ कारोबार कर रही हैं।
तो एशियाई बाजार में आज मिला-जुला कारोबार देखने को मिल रहा है। इस समय जापान का बाजार निक्केई जहां 0.08 फीसदी की बढ़त के साथ 22267.56 के स्तर पर कारोबार कर रहा है तो वहीं स्ट्रेट्स टाइम्स -0.2 फीसदी की गिरावट के साथ कारोबार कर रहा है जबकि हैंग सेंग 0.3 फीसदी की बढ़त के साथ कारोबार कर रहा है।
More Articles
- Redington Share Price: शानदार नतीजों के दम पर 10% उछला शेयर, खरीदारी का सही समय?
- Nifty रहेगा मजबूत या आएगी गिरावट? Expert से जानिए किन सेक्टर्स और स्टॉक्स में है कमाई का मौका?
- GRSE Share: जून तिमाही में शानदार नतीजे, Profit 44% बढ़ा, Revenue भी मजबूत! आगे क्या होगा?
- Godfrey Phillips Share: कमजोर नतीजों से टूटा निवेशकों का भरोसा, शेयर में 8% तक की बड़ी गिरावट
- South Korea Market Crash: चिप कंपनियों की बिकवाली से Kospi में दूसरे दिन बड़ी गिरावट, भारत पर कितना असर?
- ITR डेडलाइन: रिफंड अटकने से बचाना है तो अभी चेक करें AIS और TIS, वरना होगी परेशानी