एयरटेल, रिलायंस जियो और वोडाफोन आइडिया लिमिटेड ने दूरसंचार विभाग को सूचिज किया हैं कि वे दो स्थानों पर नए वैकल्पिक डिजिटल केवाईसी प्रक्रिया के परीक्षण के लिए तैयार है।
दूरसंचार विभाग ने नए मोबाइल कनेक्शन देने के लिए नए नियम और प्रक्रिया भी जारी की। जो कि नियम वैकल्पिक डिजिटल केवाईसी प्रक्रिया के जरिए कनेक्शन देने से जुड़े हैं। दूरसंचार सेवा प्रदाताओं को इन नियमों का पालन करने को कहा गया है।
हालांकि दूरसंचार विभाग की ओर से 6 नवंबर को जारी परिपत्र में कहा गया है कि भारती एयरटेल ने दिल्ली और मेरठ में इस अवधारणा के परीक्षण से जुड़ी अपनी तैयारी को लेकर उसे आश्वस्त किया है। भारत संचार निगम लिमिटेड बीएसएनएल ने इसके लिए तेलंगाना के दो स्थानों को चुना है। दूसरी ओर विभाग का कहना हैं कि हर कंपनी दो स्थानों ग्रामीण और शहरी पर वैकल्पिक डिजिटल केवाईसी प्रक्रिया की अवधारणा का परीक्षण करेगी।
रिलायंस जियो ने इसके लिए नवी मुंबई के दो स्थानों को चुना है। वहीं, वोडाफोन आइडिया लिमिडेट दिल्ली और पुणे जिले के बारामती में ये परीक्षण करेगी। महानगर टेलीफोन निगम लिमिटेड एमटीएनएल और टाटा टेलीर्सिवसेज ने भी पीओसी के लिए स्थानों को चिह्नित कर लिया है।
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान