कारोबारी सप्‍ताह के आखिरी दिन शेयर बाजार में फिर गिरावट नजर आ रही है। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्‍स और निफ्टी आज फिर लाल निशान के साथ खुले हैं। फिलहाल, इस समय बीएसई का 30 शेयरों वाला प्रमुख इंडेक्‍स सेंसेक्‍स जहां -0.2 फीसदी की गिरावट के साथ 35168.73 के स्‍तर पर कारोबार कर रहा है तो वहीं एनएसई का 50 शेयरों वाला प्रमुख इंडेक्‍स निफ्टी -0.1 फीसदी की गिरावट के साथ 10585.30 के स्‍तर पर कारोबार करते नजर आ रहा है।

Advertisement

निफ्टी बैंक हल्‍की सी 0.01 फीसदी की बढ़त देखने को मिल रही है। जबकि निफ्टी का आईटी सेक्‍टर -0.4 फीसदी की गिरावट के साथ आज कारोबार कर रहा है।

Advertisement

अगर मिडकैप और स्‍मॉलकैप शेयरों की बात करें तो यहां पर खरीदारी के साथ कारोबार होने का आसार नजर आ रहा है। बीएसई का मिडकैप इंडेक्‍स जहां 0.4 फीसदी की बढ़त के साथ 14908.59 के स्‍तर पर कारोबार कर रहा है तो वहीं बीएसई के स्‍मॉलकैप इंडेक्‍स भी 0.2 फीसदी की बढ़त के साथ 14627.05 के स्‍तर पर कारोबार करते नजर आ रहा है।

Advertisement

इसके अलावा बीएसई कैप गुड्स, हेल्‍थ केयर और ऑयल एण्‍ड गैस में बढ़त के साथ कारोबार हो रहा है। जबकि कॉन्‍स ड्यूरेबल्‍स, बीएसई एफएमसीजी, मेटल और बीएसई टेक में गिरावट के साथ कारोबार हो रहा है।

आज की टॉप गेनर्स कंपनियों की बात करें तो भारती इंफ्राटेल, अदानी पोर्ट्स, यस बैंक, एचपीसीएल और आईओसी में बढ़त के साथ कारोबार हो रहा है। जबकि टॉप लूजर्स कंपनियों में भारती एयरटेल, विप्रो, सिपला, हिंडाल्‍को और जेएसडब्‍लू गिरावट के साथ कारोबार कर रही हैं।

Advertisement

एशियाई बाजार में भी गिरावट देखने को मिल रही है। इस समय जापान का बाजार निक्‍केई जहां -0.9 फीसदी की गिरावट के साथ 22283.98 के स्‍तर पर कारोबार कर रहा है तो वहीं हैंग सेंग -2.3 फीसदी की गिरावट के साथ कारोबार कर रहा है जबकि स्‍ट्रेट्स टाइम्‍स भी -0.7 फीसदी की गिरावट के साथ कारोबार कर रहा है।