भारतीय रिजर्व बैंक के गवर्नर उर्जित पटेल RBI केंद्रीय बोर्ड 19 नवंबर को प्रस्तावित बैठक में इस्तीफा दे सकते हैं। जी न्यूज की रिर्पोट के अनुसार फाइनेंशियल पब्लिकेशन मनीलाइफ ने अपनी एक रिर्पोट में यह दावा किया है कि सरकार और आरबीआई के बीच तनातनी जारी है। तो दूसरी ओर सरकारी रिर्पोटों के अनुसार सरकार आरबीआई से ऋण देने संबंधी मामले में राहत और उसके सरप्लस रिजर्व से 3.6 लाख करोड़ रुपए हासिल करने के लिए अपना दबाव जारी रखेगी।
तो वहीं मीडिया में चल रही खबरों के अनुसार केंद्रीय बैंक इससे सहमत नहीं है और वह अपने बही खाते को मजबूत रखने के लिए अपने पास लाभांश रखना चाहता है। मनीलाइफ की रिर्पोट में कहा गया है कि उर्जित पटेल आरबीआई की अगली मीटिंग में स्वास्थ्य कारणों का हवाला देते हुए इस्तीफा दे सकते हैं। फिलहाल आरबीआई की ओर से अभी तक कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आयी है।
एजेंसीस की रिर्पोट के अनुसार इससे बैंक के गवर्नर उर्जित पटेल इस्तीफा देते हैं तो भी सरकार 3.6 लाख करोड़ रुपए हासिल करने के लिए अपना दबाव जारी रखेगी।
RBI कानून की धारा 7 के अनुसार सरकार चाहती है की गर्वनर उर्जित पटेल तीन चिंताओं को दूर करे, ये चिंताएं अधिशेष कोष, कर्ज और वृद्धि को गति देने के लिए एनपीए नियमों में ढील एवं गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनियों के समक्ष नकदी संकट को दूर करने से जुड़ी है।
दरअलसल 23 अक्टूबर को मुंबई में हुई पिछली बोर्ड बैठक ने वित्त मंत्रालय और आरबीआई के आपसी मतभेदों को खुलकर सार्वजनिक कर दिया था। बाद में विवाद आगे बढ़ा तो वित्त मंत्रालय ने सफाई देते हुए कहा कि केंद्रीय बैंक की स्वायत्तता एक महत्वपूर्ण और शासन चलाने के लिए स्वीकार्य जरुरत है।
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान
- चेन्नई रेल अपडेट: आज रात कई ट्रेनें रद्द, सफर से पहले चेक करें अपना रूट और टाइमिंग