दिवाली के दूसरे दिन भी पेट्रोल-डीजल के दाम में कटौती देखने को मिली है। दिल्‍ली में एक दिन की स्थिरता के बाद पेट्रोल 21 पैसे और डीजल 18 पैसे सस्‍ता हुआ है। इसके साथ ही एक लीटर पेट्रोल की कीमत 78 रुपए 21 पैसे और डीजल 72 रुपए 89 पैसे के स्‍तर पर आ गई है। मुंबई की बात करें तो यहां आज एक लीटर पेट्रोल 83 रुपए 72 पैसे और डीजल 76 रुपए 38 पैसे प्रति लीटर की दर से बिक रहा है।

Advertisement

आपको याद होगा कि 4 अक्‍टूबर को दिल्‍ली में पेट्रोल 84 रुपए लीटर एवं मुंबई में 91.34 रुपए लीटर पहुंच गया था। उस दिन डीजल दिल्‍ली में 75.45 रुपए लीटर एवं मुंबई में 80.10 रुपए लीटर था। इससे पहले इन दोनों ईंधनों के दाम में 16 अगस्‍त से चार अक्‍टूबर के दौरान पेट्रोल 6.86 रुपए प्रति लीटर एवं डीजल 6.73 रुपए लीटर महंगा हुआ था।

Advertisement

बता दें कि पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कमी 18 अक्‍टूबर से देखी जा रही है। तब एक लीटर पेट्रोल की कीमत 82 रुपए 62 पैसे और डीजल की कीमत 75 रुपए 58 पैसे थी। उसके बाद से या तो तेल के दाम स्थिर रहे हैं या घटे हैं। तो वहीं कच्‍चे तेल में पिछले एक महीने में 14 डॉलर प्रति बैरल से ज्‍यादा की कमी आयी है।

Advertisement

फिलहाल आने वाले दिनों में तेल की कीमतों में तेजी आ सकती है। अमेरिका ने ईरान से तेल खरीद पर प्रतिबंध लगाया गया है। ईरान से तेल की आपूर्ति पर रोक लगने से अंतराष्‍ट्रीय बाजार में तेल की कीमतों में तेजी आने की पूरी संभावना है। यही कारण है कि अमेरिका ने ईरान से तेल की आपूर्ति पर आहिस्‍ता-आहिस्‍ता रोक लगाने की सोची है और कुछ देशों को अस्‍थाई छूट दी है।