एक ओर जहां मुकेश अंबानी की संपत्ति दिन व दिन बढ़ रही है तो वहीं दूसरी ओर उनके अपने सगे भाई और बिजनेसमैन अनिल अंबानी की कंपनियों की हालात खराब है। ये कंपनियां रिलायंस टेलीकॉम और उसकी इकाई रिलायंस कम्‍यूनिकेशंस लिमिटेड हैं। इन दोनों कंपनियों के कुल 144 बैंक खाते हैं, जिनमें रिलायंस कम्‍यूनिकेशंस लिमिटेड के कुल 119 बैंक खाते हैं और इन खातों में कुल 17.86 करोड़ रुपए हैं।

Advertisement

तो वहीं दूसरी कंपनी रिलायंस टेलीकॉम के कुल 25 बैंक खाते हैं और इन खातों में कंपनी के मात्र 1.48 करोड़ रुपए ही जमा हैं। दिल्‍ली हाईकोर्ट में अमेरिकन टावर कॉर्पोरेशन की ओर से दायर किए गए मुकदमे की सुनवाई के दौरान ये जानकारी इन दोनों कंपनियों ने खुद दी है।

Advertisement

इकोनॉमिक्‍स टाइम्‍स की रिर्पोट के अनुसार अमेरिकन टावर कॉर्पोरेशन कंपनी ने रिलायंस कम्‍यूनिकेशंस लिमिटेड पर लगभग 230 करोड़ रुपए का बकाया होने का दावा किया है। दोनों कंपनियों ने पिछले महीने ही अदालत में इससे संबंधित एफिडेबिट जमा किया था और बैंक विवरण देने के लिए कुछ समय मांगा था।

आपको बता दें कि पिछले साल रिलायंस कम्‍यूनिकेशंस ने दिसंबर में ही अपनी वायरलेस सेवा को बंद कर दिया था। इकोनॉमिक्‍स टाइम्‍स की रिर्पोट में यह बताया गया है कि अमेरिकन टावर कॉर्पोरेशन ने इसी सिलसिले में अनिल अंबानी की दोनों कंपनियों पर समझौते से बाहर निकालने का शुल्‍क और सेवा शुल्‍क के रुप में लगभग 230 करोड़ रुपए की मांग की है। अब रिलायंस कम्‍यूनिकेशंस को समझौते से बाहर निकलने के लिए शुल्‍क चुकाने पड़ेंगे।