आईआरसीटीसी की खबर जो आपके लिए जानना बेहद जरुरी है। जी हां अगर आप 10 नवंबर को दिन में रिजर्वेशन कराने का प्लान कर रहे हैं तो यह खबर काम की है।
भारतीय रेलवे ने ऐलान किया है कि इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन की वेबसाइट irctc.co.in 10 नवंबर को कुछ घंटे मेंटिनेंस काम के लिए ठप रहेगी। इस दौरान इंटरनेट बुकिंग, रिजर्वेशन, पूछताछ नंबर 139 की सर्विस सेवाएं काम नहीं करेंगी। आपको बता दें कि आईआरसीटीसी ने ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी है।
इन सर्विस का लाभ नहीं उठा पायेंगे
रेलवे के अनुसार दिल्ली पैसेंजर रिजर्वेशन सिस्टम की सेवाएं 9 नवंबर को रात 11:45 से लेकर 10 नवंबर सुबह 01:40 तक मेंटिनेंस की वजह से बाधित रहेंगी। वहीं इस दौरान आईवीआरएस/टच स्क्रीन, कॉल सेंटर (टेलीफोन नंबर-139) के जरिए भी किसी तरह की ट्रेनों से संबंधित जानकारी नहीं मिलेगी।
इसके साथ ही, आरक्षण बुकिंग का काम काज भी बंद रहेगा। इस दौरान ना तो यात्रा टिकट जारी होंगे और ना ही निरस्त किए जा सकेंगे।
डोरमेट्री बुकिंग भी नहीं
हालांकि इस दौरान रेलवे स्टेशन पर स्थित ना तो डोरमेट्री की ऑनलाइन बुकिंग होगी और ना ही रिटायरिंग रूम की। वहीं आज दिवाली है, ऐसे में टिकट खरीदने की लिए वेबसाइट पर ट्रैफिक काफी बढ़ जाता है और कई बार साइट हैंग भी कर जाती है। ऐसे में जरूरी है कि उसका सही तरह से मेंटिनेंस किया जाए। कुछ घंटों के लिए रिजर्वेशन, इंटरनेट बुकिंग और पूछताछ केंद्र को बंद रखना इसी कड़ी का हिस्सा हो सकता है।
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान