सोमवार को रुपये में गिरावट और एशियाई बाजारों में कमजोरी की वजह से घरेलू शेयर बाजार की शुरुआत गिरावट के साथ हुई। बता दें कि शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 100 अंक टूटकर 35 हजार के नीचे फिसल गया है। वहीं निफ्टी 40 अंक गिरकर 10,500 के करीब आ गया है। निफ्टी पर रियल्टी, आईटी, फार्मा और पीएसयू बैंक इंडेक्स में तेजी है। हैवीवेट शेयरों आईसीआईसीआई बैंक, एचडीएफसी बैंक कोटक बैंक, एचडीएफसी बैंक, एचयूएल में बिकवाली दिख रही है।
मिडकैप-स्मॉलकैप शेयर भी लुढ़के
वहीं दूसरी ओर लार्जकैप के साथ स्मॉलकैप और मिडकैप शेयरों में भी कमजोरी के साथ कारोबार हो रहा है। वहीं बीएसई का मिडकैप इंडेक्स 0.11 फीसदी गिरा है जबकि निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 0.13 फीसदी लुढ़का है। बीएसई के स्मॉलकैप इंडेक्स सपाट नजर आ रहा है।
आज के टॉप गेनर्स टॉप लूजर्स
बता दें कि कारोबार के दौरान दिग्गज शेयरों ओएनजीसी, एक्सिस बैंक, सन फार्मा, एसबीआई, कोल इंडिया, यस बैंक, टीसीएस, आईटीसी, भारती एयरटेल, मारुति, इंफोसिस में तेजी है। हालांकि एनटीपीसी, इंडसइंड बैंक, पावरग्रिड, आईसीआईसीआई बैंक, टाटा मोटर्स, एचयूएल, कोटक बैंक, एचडीएफसी बैंक, रिलायंस, एचडीएफसी, एलएंडटी में गिरावट है।
दो साल की सबसे बड़ी निकासी
विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों ने अक्टूबर महीने में कैपिटल मार्टे से 38,900 करोड़ रुपए की निकासी की है। किसी महीने में की गई ये दो साल की सबसे बड़ी निकासी है। कच्चे तेल की बढ़ती कीमतें, रुपए में गिरावट और चालू खाता घाटे की खराब स्थिति इसकी वजह रही। इसी के साथ 2018 में अब तक विदेश निवेशकों ने प्रतिभूति बाजार (शेयर व डेट) से कुल 1 लाख करोड़ रुपए से अधिक निकाले। इस दौरान, शेयर बाजार से 42,500 करोड़ रुपए और डेट मार्केट से 58,800 करोड़ रुपए की निकासी हुई।
इन कंपनियों का मार्केट कैप 1.69 लाख करोड़ बढ़ा
सेंसेक्स की शीर्ष 10 कंपनियों में से 8 का मार्केट कैप पिछले सप्ताह कुल मिलाकर 1.69 लाख करोड़ रुपए बढ़ा। इस दौरान टाटा कंसल्टैंसी सर्विसेज टीसीएस और स्टेट बैंक ऑफ इंडिया एसबीआई को सबसे ज्यादा लाभ हुआ है। शेयर बाजार में तेजी से आईसीआईसीआई बैंक, एचडीएफसी और रिलायंस इंडस्ट्रीज समेत 8 बड़ी कंपनियों का मार्केट कैप 1,69,865.11 करोड़ रुपए बढ़ा। सेंसेक्स पिछले सप्ताह 1,662.34 अंक बढ़कर 35,011.65 अंक पर बंद हुआ था।
More Articles
- Nifty रहेगा मजबूत या आएगी गिरावट? Expert से जानिए किन सेक्टर्स और स्टॉक्स में है कमाई का मौका?
- GRSE Share: जून तिमाही में शानदार नतीजे, Profit 44% बढ़ा, Revenue भी मजबूत! आगे क्या होगा?
- Godfrey Phillips Share: कमजोर नतीजों से टूटा निवेशकों का भरोसा, शेयर में 8% तक की बड़ी गिरावट
- Market Strategy: Index नहीं, सही Stocks चुनिए; गिरावट में हो सकती है कमाई!
- South Korea Market Crash: चिप कंपनियों की बिकवाली से Kospi में दूसरे दिन बड़ी गिरावट, भारत पर कितना असर?
- Market Outlook: गिरते बाजार में घबराएं नहीं, इन Levels और Sectors पर रखें नजर