पेट्रोल-डीजल की कीमतों में लगातार नरमी बनी हुई है। सोमवार को भी तेल की कीमतों 22 पैसे की कमी देखी गई। इस तरह से दिल्‍ली में पेट्रोल सोमवार को 22 पैसे घट कर 78.56 रुपए पर पहुंच गया है तो वहीं डीजल की दाम में भी 20 पैसे की कटौती दर्ज की गई है। जिससे यहां पर आज डीजल 73.16 रुपए प्रति लीटर बिक रहा है।

Advertisement

अन्‍य शहरों में पेट्रोल-डीजल के दाम

मुंबई में पेट्रोल के दाम आज 22 पैसे घटे, जिससे यहां 1 लीटर पेट्रोल के लिण्‍ 84.06 रुपए चुकाने होंगे। जबकि डीजल में 21 पैसे की कमी दर्ज की गई। इस तरह यहां डीजल 76.67 रुपए प्रति लीटर बिक रहा है। दिल्‍ली, कोलकाता और मुंबई में रविवार को पेट्रोल के भाव में 21 पैसे और चेन्‍नई में 22 पैसे प्रति लीटर की कटौती दर्ज की गई। तो वहीं डीजल के दाम में दिल्‍ली और कोलकाता में 17 पैसे प्रति लीटर की कमी आई जबकि मुंबई और कोलकाता में डीजल का भाव 18 पैसे प्रति लीटर घटा। आपके शहर में पेट्रोल के दाम

रविवार को तेल के दाम

इंडियन ऑयल की वेबसाइट के अनुसार, दिल्‍ली, कोलकाता, मुंबई और चेन्‍नई में रविवार को पेट्रोल की कीमतें क्रमश: 78.78 रुपए, 80.68 रुपए, 84.28 रुपए और 81.84 रुपए प्रति लीटर थीं। चारों महानगरों में डीजल क्रमश: 73.36 रुपए प्रति लीटर, 75.22 रुपए, 76.88 रुपए और 77.55 रुपए प्रति लीटर था। आपके शहर में डीजल के दाम

अंतरराष्‍ट्रीय स्‍तर पर तेल के दाम

इंटरनेशनल बाजार में कच्‍चे तेल के दाम में गिरावट आने पर भारत में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में लगातार कटौती का सिलसिला जारी है। विदेशी बाजार में ब्रेंट क्रूड का भाव पिछले एक महीने में करीब 14 डॉलर प्रति बैरल घटा है, जबकि भारतीय वायदा बाजार में कच्‍चे तेल के दाम में तकरीबन 1,000 रुपए प्रति बैरल की कमी आयी है।

सीएनजी के दामों में भी कटौती की उम्‍मीद

पेट्रोल और डीजल के दाम में कटौती के बाद वाहन चालक सीएनजी के दाम में कटौती की उम्‍मीद कर रहे हैं। सीएनजी की कीमतों में पिछले दिनों की गई वृद्धि के बाद दिल्‍ली में सीएनजी 44.30 रुपए प्रति किलो और नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद में 51.25 रुपए प्रति किलो मिलती है। तो वहीं रेवाड़ी में सीएनजी का भाव 54.05 रुपए प्रति किलो है।