देश में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में लगातार कमी हो रही है। खुशी की बात तो यह हैं कि लगातार बढ़ोतरी के बाद पेट्रोल-डीजल की कीमतों मे लगातार कटौती का दौर चल रहा है। दिवाली से पहले आम लोगों के लिए ये एक अच्छी खबर है। पेट्रोल डीजल की कीमतों में 16 दिनों से कटौती चल रही है।
पिछले 17 दिनों में सिर्फ एक दिन पेट्रोल डीजल की कीमतें स्थिर रही थी। बाकि 16 दिनों में पेट्रोल डीजल के भाव में कटौती हुई ही है।
शनिवार को दिल्ली में पेट्रोल की कीमतों में 19 पैसे की और डीजल की कीमतों में 11 पैसे प्रति लीटर की कटौती हुई है। कटौती के बाद दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 78.99 रुपए प्रति लीटर पहुंच गई है, जबकि डीजल की कीमत 73.53 रुपए प्रति लीटर पहुंच गई है।
हालांकि वहीं देश की आर्थिक राजधानी में भी पेट्रोल डीजल की कीमतों में कटौती से लोगों को राहत मिली है। मुंबई में पेट्रोल की कीमतों में 19 पैसे प्रति लीटर और डीजल की कीमतों में 12 पैसे प्रति लीटर की कटौती हुई है। कटौती के बाद मुंबई में पेट्रोल की कीमत 84.49 रुपए प्रति लीटर पहुंच गई है। जबकि डीजल की कीमत 77.06 रुपए प्रति लीटर पहुंच गई है। अपने शहर के पेट्रोल की कीमत से रूबरू होने के लिए यहां क्लिक करें।
बता दें कि पेट्रोल डीजल की कीमतों में ये कटौती अंतराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कमी के कारण हो रही है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में ब्रेंट क्रूड का भाव 72.53 डॉलर प्रति बैरल हो गया है। पिछली जनवरी कॉन्ट्रैक्ट में लाइट क्रूड 63.65 डॉलर प्रति बैरल हो गया। गौरतलब है कि पिछले करीब एक महीने में ब्रेंट क्रूड का भाव करीब 14 डॉलर गिरा है। वहीं अपने शहर के डीजल के भाव से रूबरू होने के लिए यहां क्लिक करें।
इससे पहले पेट्रोल डीजल में हो रही लगातार बढ़ोतरी के बाद आम जनता को राहत देने के लिए केंद्र सरकार ने पेट्रोल और डीजल के भाव में 2.5 रुपए की कटौती की थी। जिसके बाद राज्य सरकारों ने भी इसके दाम 2.5 रुपए घटाए थे। हालांकि सभी राज्यों ने 2.5 रुपए की कटौती नहीं की।
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान