कई दिनों के बाद शेयर बाजार में आज रौनक देखने को मिल रही है। कारोबारी सप्‍ताह के आखिरी दिन सेंसेक्‍स और निफ्टी बढ़त के साथ कारोबार कर रहे हैं। इस समय बीएसई का 30 शेयरों वाला प्रमुख इंडेक्‍स सेंसेक्‍स जहां 395.70 अंकों पर 1.1 फीसदी की बढ़त के साथ 34827.67 के स्‍तर पर कारोबार कर रहा है तो वहीं एनएसई का 50 शेयरों वाला प्रमुख इंडेक्‍स निफ्टी भी 123.30 अंकों पर 1.1 फीसदी की बढ़त के साथ 10503.80 के स्‍तर पर कारोबार कर रहा है।

Advertisement

मिडकैप और स्‍मॉलकैप शेयरों की बात करें तो यहां पर भी खरीदारी का माहौल नजर आ रहा है। बीएसई के मिडकैप इंडेक्‍स इस समय 1.5 फीसदी की बढ़त के साथ 14996.82 के स्‍तर पर कारोबार कर रह हे हैं। तो वहीं बीएसई के स्‍मॉलकैप इंडेक्‍स 1.4 फीसदी की बढ़त के साथ 14557.65 के स्‍तर पर कारोबार कर रहे हैं।

Advertisement

तो वहीं निफ्टी बैंक भी 1.0 फीसदी की बढ़त के साथ 25593.10 के स्‍तर पर कारोबार हो रहा है जबकि निफ्टी के आईटी सेक्‍टर 0.09 फीसदी की बढ़त के साथ कारोबार करते दिखाई दे रहे हैं।

इसके अलावा बीएसई के कैप गुड्स, कॉन्‍स ड्यूरेबल्‍स, एफएमसीजी, हेल्‍थकेयर सेक्‍टर, ऑयल एण्‍ड गैस और बीएसई मेटल भी बढ़त के साथ कारोबार करते नजर आ रहे हैं।

Advertisement

आज की टॉप गेनर्स कंपनियों की बात करें तो एशियन पेंट्स, यस बैंक, बीपीसीएल, हीरो मोटोकॉर्प और आईओसी बढ़त के साथ कारोबार कर रहे हैं। जबकि टॉप लूजर्स कंपनियों में डॉ रेड्डीज लैब्‍स, कोल India और ग्रेसिम गिरावट के साथ कारोबार करते नजर आ रही हैं।

एशियाई बाजार में भी अच्‍छी खासी बढ़त देखने को मिल रही है। इस समय जापान का बाजार निक्‍केई जहां 0.6 फीसदी की बढ़त के साथ 21830.92 के स्‍तर पर कारोबार कर रहा है तो वहीं स्‍ट्रेट्स टाइम्‍स 0.7 फीसदी की बढ़त के साथ कारोबार कर रहा है और हैंग सेंग 2.4 फीसदी की बढ़त के साथ कारोबार कर रहा है।