आईसीआइसीआई बैंक ने युवा ग्राहकों के लिए डिजिटल क्रेडिट की सुविधा शुरू की है। अगर आपके अकाउंट में रकम नहीं है तो भी आपको 20 हजार रुपए तक खर्च करने की सुविधा मिलेगी। खर्च की गई रकम आप 45 दिन के भीतर चुका सकेंगे।
बैंक ने इस सर्विस का नाम पेलेटर रखा है. पेलेटर के जरिए आप ऑनलाइन शॉपिंग से लेकर बिल पेमेंट और किसी मर्चेंट को यूपीआई आईडी के जरिये भुगतान तक कर सकते हैं। पेलेटर के लिए भीम यूपीआई 2.0 वाली टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया गया है जिसके जरिए खाता धारक पेमेंट कर सकते हैं।
डिजिटल क्रेडिट सेगमेंट में उतरने वाला पहला बैंक
छोटी रकम की डिजिटल क्रेडिट सेगमेंट में उतरने वाला आईसीआईसीआई बैंक पहला बैंक था। इसके लिए एक बड़े फिनटेक फर्म से पिछले साल साझेदारी की गई थी। अब इसका विस्तार यूपीआई 2.0 के जरिए किया जा रहा है. इस पहल के जरिये आईसीआईसीबैंक अपने कुछेक लाख ग्राहकों को त्योहारी सीजन के दौरान अपनी पसंद का सामान पेलेटर के जरिए खरीदने की सुविधा उपलब्ध कराएगा।
अगर आप आईसीआईसीआई बैंक के ग्राहक हैं तो आप पॉकेट्स या आई मोबाइल ऐप में लॉगिन कर इस बात की तस्दीक कर सकते हैं कि आपको यह सुविधा मिलेगा या नहीं। इसका इनविटेशन एक पॉप-अप के तौर पर आएगा। पेलेटर के तहत आपको 45 दिन की क्रेडिट सुविधा मिलेगी।
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान