स्‍मार्टफोन निर्माता कंपनी एप्‍पल का शुद्ध मुनाफा चालू वित्‍त वर्ष की सितंबर तिमाही में 32 प्रतिशत बढ़कर 14.13 अरब डॉलर पर पहुंच गया है। इस दौरान कंपनी का राजस्‍व भी 20 प्रतिशत बढ़कर 62.9 अरब डॉलर रहा। आईफोन से कमाई में 29 प्रतिशत का इजाफा हुआ। इसकी वजह आईफोन की औसत कीमत में 29 प्रतिशत बढ़ोत्‍तरी है। यह 618 डॉलर से बढ़कर 793 डॉलर हो गई है।

Advertisement

फिलहाल त्‍योहारी मौसम के हतोत्‍साह करने वाले पूर्वानुमान और आईफोन की बिक्री के आंकड़े अब नहीं जारी करने की घोषणा के बाद एप्‍पल के शेयर गिर गए। कंपनी का शेयर, परिमाण के घोषणा के बाद 6.50 प्रतिशत गिरकर 207.78 डॉलर पर आ गया।

Advertisement

एप्‍पल कंपनी के सीईओ टिम कुक ने कहा कि हम एक अन्‍य तिमाही में रिकॉर्ड तोड़ परिणाम की घोषणा कर उत्‍साहित हैं। यह ऐसे वित्‍त वर्ष में हुआ है जिसमें हमने दो अरब iOS डिवाइस बनाया, एप्‍प स्‍टोर की 10वीं सालगिरह मनायी और एप्‍पल के इतिहास में सबसे अधिक राजस्‍व और मुनाफा अर्जित किया। उन्‍होंने कहा कि कंपनी आईफोन या और किसी प्रोडक्‍ट की बिक्री की संख्‍या की जानकारी सार्वजनिक नहीं करेगी। इसके बजाया कंपनी राजस्‍व, मुनाफा और बिक्री लागत पर ध्‍यान केंद्रित करेगी।

Advertisement

कुक ने लॉन्‍ग टर्म में अच्‍छी ग्रोथ की उम्‍मीद जताई है। उनका कहना है कि भविष्‍य में भारत की बड़ी आबादी मिडल क्‍लास वाली होगी। भारत सरकार आर्थिक सुधारों के लिए बड़े कदम उठा रही है।

एप्‍पल के वित्‍तीय अधिकारी लुसा माएस्‍ट्री ने कहा कि यह बदलाव प्रोडक्‍ट्स की संख्‍या को देखते हुए किया गया है। कुक ने कहा कि भारत में स्‍टोर खोलने और एप्‍पल के उत्‍पादों पर शुल्‍क को लेकर भारतीय अधिकारियों से बातचीत चल रही है। उन्‍होंने कहा मैं भारत पर काफी भरोसा करने वाला आदमी हूं। मुझे भारत और भारत के लोगों और वहां कंपनी के बेहतर प्रदर्शन करने की बेहद उम्‍मीद है।