फेस्टिव सीजन के मौके पर रिलायंस जियो ने एक धमाकेदार ऑफर लॉन्च किया है। अपने ग्राहकों को इस फेस्टिव सीजन रिलायंस काफी अच्छा ऑफर दे रहा है। जिसके तहत आप अपने पुराने फोन के बदले जियो का नया फोन खरीद सकते हैं, वह भी सिर्फ 501 रु में। यह ऑफर जियो के नए गिफ्ट कार्ड के साथ मिल रहा है।
इस कार्ड की कुल कीमत है 1,095 रुपए जिसे आप तोहफे के तौर पर अपने दोस्तों और परिवार के लोगों को भी दे सकते हैं। रिलायंस जियोफोन गिफ्ट कार्ड अमेजन इंडिया की वेबसाइट और रिलायंस डिजिटल स्टोर पर खरीदे जा सकते हैं।
बता दें कि जियो के मानसून हंगामा ऑफर के तहत इस कार्ड को लांच किया गया है। इस कार्ड को खरीदकर आप किसी भी ब्रांड का 2जी, 3जी या 4जी फोन बदलकर नया जियोफोन खरीद सकते है। इसमें से 501 रुपए में आपको नया फोन मिलेगा और 594 रुपये से आप छह महीने तक अपने फोन का रिचार्ज करा सकते है।
वहीं दूसरी तरफ स्पेशल जियो फोन रिचार्ज प्लान में यूजर्स को छह महीने तक अनलिमिटिड वॉइस कॉल्स, प्रतिदिन 500 एमबी डाटा और 300 एसएमएस मिलेंगे। इतना ही नहीं, जो यूजर्स मानसून हंगामा ऑफर के तहत जियो फोन लेंगे वे 6जीबी डाटा वाउचर का खास एक्सचेंज बोनस भी पा सकेंगे।
इसकी कीमत 101 रुपए है। यानी कुल मिलकार यूजर्स को 90 जीबी डाटा मिलेगा। इस कार्ड के बदले आप रिलायंस के रिटेल स्टोर से अनय उत्पाद भी खरीद सकते हैं।
रिलांयस जियो फोन अन्य फीचर फोन्स की ही तरह कैंडी बार डिजायन में है। इसमें 2.4 इंच 320 x 240 क्यूवीजीए रिजॉल्यूशन डिस्प्ले है। यह Qualcomm Snapdragon 205 चीपसेट पर काम करेगा। स्टोरेज के मामले में जियो फोन में 312 एमबी रैम और 4 जीबी ऑनबोर्ड स्टोरेज मिलेगा। 2000mAh क्षमता की बैटरी है, जो लगभग 15 दिनों का स्टैंडबाई टाइम देगी। यह फोन KaiOS ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करेगा।
जियो फोन में यूट्यूब, वॉट्सएप्प, फेसबुक, गूगल मैप्स, जियो म्यूजिक, जियो सिनेमा के साथ सभी पॉपुलर एप्पस का मजा लिया जा सकेगा।
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान