सोमवार को रुपए में मजबूती और एशियाई बाजारों में तेजी से घरेलू शेयर बाजार की शुरुआत बढ़त के साथ हुई। सेंसेक्स 201 अंकों की उछाल के साथ 33,550 के स्तर पर खुला। वहीं निफ्टी 48 अंक चढ़कर 10,078 के स्तर पर ओपन हुआ। तेज शुरुआत के बाद बाजार ने थोड़ी बढ़त गंवा दी है।

Advertisement

आईसीआईसीआई बैंक में 5%, यस बैंक में 2% की तेजी दर्ज की गई है। एनएसई पर सेक्टोरल इंडेक्स में ऑटो, फार्मा, पीएसयू बैंक में बढ़त के साथ कारोबार देखने को मिल रहा है। हालांकि आईटी, रियल्टी और एफएमसीजी में गिरावट है।

Advertisement

मिडकैप-स्मॉलकैप शेयरों मे तेजी

हालांकि बता दें कि सोमवार को मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में भी खरीददारी देखने को मिल रही है। बीएसई का मिडकैप इंडेक्स 0.50 फीसदी बढ़ा है जबकि निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स में 0.52 फीसदी की तेजी दर्ज की गई है। बीएसई का स्मॉलकैप इंडेक्स 0.48 फीसदी बढ़ा है।


आज के टॉप लूजर्स और टॉप गेनर्स

कारोबार के दौरान दिग्गज शेयरों में आईसीआईसीआई बैंक, आरआईएल, मारुति, आईटीसी, एसबीआई, सन फार्मा, एक्सिस बैंक, यस बैंक, इंफोसिस बढ़ा है। वहीं कोटक बैंक, इंडसइंड बैंक, एचडीएफसी, ओएनजीसी, एचयूएल, एचडीएफसी बैंक, टीसीएस, विप्रो में कमजोरी है।

Advertisement

ये फैक्‍टर हावी

घरेलू स्तर पर कमजोर मैक्रो फैक्टर, एनबीएफसी में लिक्विडिटी संकट, डोमेस्टिक म्युचुअल फंड के फ्लो में कमी, कमजोर कंजम्पशन स्टोरी, अर्निंग सीजन उम्मीद से कमजोर रहने, रुपए में पॉलिटिकल अनसर्टेनिटी ऐसे फैक्टर हैं जो मार्केट पर दबाव डाल रहे हैं। वहीं, ग्लोबल स्तर पर यूएस में 10 साल के बॉन्ड यील्ड में तेजी, दुनियाभर के कई प्रमुख बाजारों में कमजोरी, विदेशी संस्थागत निवेशकों का बाजार में आकर्षण कम होना, क्रूड की कीमतों में तेजी, ट्रेड वार और जियो पॉलिटिकल टेंशन।