आम जनता के लिए 2019 के चुनाव के पहले ही अच्‍छे दिन की शुरुआत लगता है अब हो गई है। इसलिए लगातार 12वें दिन पेट्रोल-डीजल की कीमतें घटायी जा रही हैं। अब ऐसे में स्‍वाभाविक है कि जैसे ही तेल की कीमतें कम होना बंद होंगी दाम बढ़ेंगे, लेकिन ऐसे में लोगों को इन घटती कीमतों की भी सराहना करनी चाहिए। फिलहाल सोमवार को दिल्‍ली में पेट्रोल की कीमतों में 30 पैसे और डीजल की कीमतों में 20 पैसे की कटौती की गई है। इस कटौती के साथ दिल्‍ली में आज 1 लीटर पेट्रोल के लिए 79.75 रुपए जबकि डीजल के लिए 73.85 रुपए चुकाने पड़ेंगे।

Advertisement

तो वहीं मुंबई में भी तेल की कीमतों में कमी आयी है। मुंबई में भी पेट्रोल की कीमत में 30 पैसे की कमी आयी है। जबकि डीजल की कीमतों में 21 पैसे की कटौती की गई है। जिसके साथ पेट्रोल की कीमत अब 85.24 रुपए और डीजल की कीमत 77.40 रुपए चुकानी पड़ेगी।

Advertisement

आपको बता दें कि रविवार को अंतराष्‍ट्रीय बाजार में कच्‍चे तेल की कीमतों में कमी आने के बाद घरेलू स्‍तर पर ईंधन की कीमतें घटाई गई थीं। जिसके कारण रविवार को दिल्‍ली में पेट्रोल की कीमतों में 40 पैसे और डीजल की कीमत में 33 पैसे की कटौती हुई थी।

इसके अलावा अंतराष्‍ट्रीय स्‍तर पर कच्‍चे तेल की कीमतों में भी गिरावट आयी है। सउदी अरब की ओर से कहा गया है कि जररुत पड़ने पर कच्‍चे तेल की आपूर्ति करने के लिए कदम उठाएगा। सउदी की इस घोषणा के बाद कच्‍चे तेल की कीमतों में गिरावट आई है। इस गिरावट के कारण घरेलू स्‍तर पर पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमतों से राहत मिली है।