युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है क्‍योंकि भारतीय आईटी इंडस्‍ट्री अगले 6 महीने में बड़े स्‍तर पर हायरिंग यानी नियुक्ति की तैयारी में है। जिसमें से अधिकांश नियुक्तियां जूनियर लेवल के स्‍तर पर किए जाने की उम्‍मीद है। अमेरिका में वीजा प्रतिबंधों के प्रस्‍ताव के बाद पिछले कुछ महीनों में आईटी इंडस्‍ट्री में हायरिंग की स्‍पीड सुस्‍त थी। जिसमें अब तेजी लौटने की उम्‍मीद है। यह जानकारी एक आईटी इम्‍प्‍लॉयमेंट आउटलुक सर्वे के तहत सामने आयी है।

Advertisement

इस सर्वे के अनुसार, भारत में अगली दो तिमाही में नियोक्ति के लिए आईटी सेक्‍टर में काफी अहम रहेगा। इसमें कुल रोजगार आउटलुक 53 प्रतिशत है। बड़ी कंपनियां खासकर आईटी Software फर्म अनले इम्‍प्‍लॉयमेंट प्‍लान को लेकर अधिक सक्रिय हैं। तो वहीं नॉन आईटी कंपनियां भी अपने डिजिटल ट्रांसफार्मेशन की विशेष जरुरतों के लिए अपनी नियुक्तियों की स्‍पीड बढ़ाएगी।

Advertisement

रिर्पोट के अनुसार अधिकांश हायरिंग जूनियर लेवल पर होने की उम्‍मीद है। फिलहाल नियुक्ति की प्रक्रिया पहले से ज्‍यादा सख्‍त रह सकती है। जिनके पास खास थिकिंग और किएटिविटी होगी, उन्‍हें कंपनियां स्‍पेशल पैकेज ऑफर करेंगी।

सर्वे के अनुसार दक्षिणी और पश्चिमी क्षेत्र में नियुक्तियां सबसे ज्‍यादा होंगी। इन क्षेत्रों के लिए रोजगार आउटलुक 27 प्रतिशत है। भारत में आईटी सेक्‍टर में रोजगार उपलब्‍ध कराने में स्‍टार्टअप्‍स का काफी अहम योगदान है क्‍योंकि इंडस्‍ट्री स्‍टार्टअप्‍स बनने के साथ-साथ तेजी से बढ़ी है। इनमें से अधिकांश स्‍टार्टअप आधुनिक तकनीक जैसे कि एआई, ब्‍लॉकचेन, रोबोटिक्‍स आदि में काम कर रहे हैं।