दिवाली पर अवसर पर अमेजन इंडिया और फ्लिपकार्ट युवाओं को बड़ा तोहफा दे सकती है। जी हां नौकरी मिलने की ख़ुशी भी मिल सकती है। अमेजन इंडिया और फ्लिपकार्ट करीब 1 लाख 20 हजार नई अस्थायी नौकरियां दे सकती हैं। अगले महीने दिवाली से पहले ईकॉमर्स के जरिए प्रॉडक्ट्स खरीदने से जुड़ी मांग पूरी करने के लिए ये नौकरियां निकालने वाली हैं। कंपनी के मुताबिक यह पिछले साल के फेस्टिव सीजन में हायर किए लोगों से दोगुना आंकड़ा है।
वहीं वॉलमार्ट के निवेश वाली फ्लिकार्ट ने फेस्टिव शॉपर्स को आकर्षित करने के लिए प्रॉडक्ट ऑफरिंग के साथ लॉजिस्टिक्स और डिलीवरी सर्विस के लिए डिलीवरी बॉय की एक फौज बनाने में भारी निवेश किया है। कंपनियों को टेंपररी स्टाफिंग सॉल्यूशंस मुहैया कराने वाली रिक्रूटमेंट फर्म टीमलीज के एग्जिक्युटिव ने बताया कि फ्लिपकार्ट के निवेश के चलते अमेजन को भी उसकी बराबरी करने को मजूबर होना पड़ा।
वहीं जानकारी के मुताबिक इस साल फेस्टिव सेल्स के पहले 5 दिनों में फ्लिपकार्ट ने अमेजन पर बढ़त हासिल की थी। ईकॉमर्स सेक्टर की इन दो बड़ी कंपनियों ने पिछले साल के मुकाबले इस साल ज्यादा संख्या में डिलीवरी और लॉजिस्टिक्स एग्जिक्युटिव की हायरिंग की है।
इसके साथ ही फ्लिपकार्ट वेयरहाउस के लिए बेंगलुरु के करीब देश का सबसे बड़ा लॉजिस्टिक्स पार्क बनाने के बारे में सोच रही है। इस फसिलिटी में 2020 तक 5 हजार लोगों को डायरेक्ट और 15 हजार लोगों को इनडायरेक्ट तरीके से हायर किया जाएगा।
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान