जियो को टक्कर देने के लिए कभी एयरटेल तो कभी बीएसएनल अपने शानदार ऑफर मार्केट में लेकर आ रहे हैं। जी हां तभी तो बीएसएनएल यानी भारत संचार निगम लिमिटेड ने अपने 399 रुपए के प्लान में बड़ा बदलाव किया है और एक मेगा ऑफर जारी किया है। इस ऑफर के तहत बीएसएनएल 399 रुपए के रीचार्ज प्लान को मात्र 100 रुपए में दे रहा है। तो आइए आपको इस ऑफर के बारे में विस्तार से बताते हैं।
आपको बता दें कि इस ऑफर का फायदा इन राज्यों में रहने वाले उन नए ग्राहकों को मिलेगा, जो BSNL के नेटवर्क से जुड़ रहे हैं। इसके अलावा उन लोगों को भी इस रीचार्ज प्लान का फायदा मिलेगा जो मोबाइल नंबर पोर्टबिलटी के जरिए बीएसएनए के नेटवर्क से जुड़ रहे हैं।
आपको बता दें कि ये ऑफर HPCL और IOC के बिल पर मिल रहा है। कंपनी ये ऑफर उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, राजस्थान, पंजाब और जम्मू कश्मीर के यूजर्स को दे रही है। आपको बता दें कि बीएसएनएल के ये कूपन LPG डीलर्स के जरिए राज्य में प्रदान किया जाएगा।
यानी कि यह ऑफर BSNL 7 राज्यों में दे रहा है। इस ऑफर का लाभ उठाने के लिए यूजर्स को हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉरर्पोरेशन लिमिटेड और इंडियन ऑयल कारर्पोरेशन लिमिटेड का एलपीजी बिल जमा करना होगा। ये ऑफर केवल इन दो एलपीजी फर्म से टिकट बुक करने वाले लोगों को ही मिल पाएगा।
अब जो लोग बीएसएनएल कूपन को इन एलपीजी बिलों पर प्रिंट करवाएंगे, उहें ऑपरेटर से नया सिम कार्ड मिलेगा और उसके बाद 399 रुपए वाला पहला रिचार्ज सिर्फ 100 रुपए में हो जाएगा। बता दें कि इस मिस कार्ड को BSNL के किसी भी टच प्वाइंट से लिया जा सकता है। ऑफर के अंतर्गत यूजर्स को प्रतिदिन के हिसाब से सिर्फ 1.35 रुपए ही खर्च करने होंगे।
399 रुपए वाले इस प्लान की वैद्यता 74 दिनों की है। जिसमें रोजाना 1 जीबी डाटा, 100 एसएमएस और अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा मिलेगी। ये प्लान बीएसएनएल ने जियो को टक्कर देने के उद्देश्य से बनाया है।
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान