शुक्रवार को सप्‍ताह के आखिरी द‍िन घरेलू शेयर बाजार की शुरुआत कमजोरी के साथ हुई। एशियाई बाजारों से म‍िले न‍िगेट‍िव संकेतों और रुपये में ग‍िरावट से सेंसेक्‍स और निफ्टी ग‍िरावट के साथ खुले। वहीं शुरूआती बाजार में सेंसेक्‍स 200 अंकों से ज्‍यादा टूट गया है।

Advertisement

वहीं निफ्टी 10,100 के नीचे फ‍िसल गया है। दूसरी ओर यस बैंक में 15 फीसदी की ग‍िरावट दर्ज की गयी है। सेक्‍टोरल इंडेक्‍स में एनएसई पर स‍िर्फ फार्मा और पीएसयू बैंक इंडेक्‍स में बढ़त है। जबक‍ि बैंक, ऑटो, मेटल, आईटी और र‍ियल्‍टी लाल न‍िशान में है।

Advertisement

मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में भी बिकवाली

वहीं लार्जकैप के साथ मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में भी बिकवाली दिख रही है। बीएसई का मिडकैप इंडेक्स 0.47 फीसदी गिरा है जबकि निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 0.49 फीसदी टूटा है। बीएसई का स्मॉलकैप इंडेक्स 0.54 फीसदी लुढ़का है।

आज के टॉप गेनर्स एंड लूजर्स

कारोबार के दौरान दिग्गज शेयरों में टाटा मोटर्स, अडानी पोर्ट्स, सन फार्मा और हीरो मोटोकॉर्प में तेजी है। हालांकि यस बैंक, एनटीपीसी, एशियन पेंट्स, भारती एयरटेल, कोटक बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, मारुति, टीसीएस, एचडीएफसी, आईटीसी, आरआईएल, एचडीएफसी, बैंक, एचयूएल और ओएनजीसी गिरे हैं।

Advertisement

अमेरिकी बाजारों में जोरदार तेजी देखने को म‍िली

हालांकि बता दें कि गुरुवार को अमेरिकी बाजारों में जोरदार तेजी देखने को मिली। गुरुवार के कारोबार में डाओ जोंस 401 अंक चढ़कर 24,985 के स्तर पर बंद हुआ। नैस्डैक 210 अंक की मजबूती के साथ 7,318 के स्तर पर बंद हुआ। एसएंडपी 500 इंडेक्स 49 अंक की उछाल के साथ 2,706 के स्तर पर बंद हुआ।

Advertisement

शुक्रवार को रुपये में 14 पैसे की कमजोरी

बता दें कि शुक्रवार को रुपये में कमजोरी है। डॉलर के मुकाबले रुपया 14 पैसे कमजोर होकर 73.42 के स्तर पर खुला। गुरूवार को रुपया 73.28 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था। जियो-पॉलिटिकल टेंशन बढ़ने की आशंका, यूएस बॉन्ड में मजबूती, डॉलर की डिमांड बढ़ने और विदेशी संस्थागत निवेशकों द्वारा कैपिटल मार्केट से निकासी बढ़ने की वजह से रुपये में कमजोरी आईहै। हालांकि, क्रूड में नरमी की वजह से रुपये में बड़ी गिरावट नहीं आई है। बुधवार को रुपया 41 पैसे की तेजी के साथ तीन सप्ताह से भी अधिक समय के उच्च स्तर पर बंद हुआ था।