पिछले 9 दिनों से लगातार तेल की कीमतों में कमी करके सरकार ने आम जनता को राहत पहुंचायी है। शुक्रवार को दिल्‍ली और मुंबई में पेट्रोल 25 पैसे प्रति लीटर सस्‍ता हुआ है। इससे यहां पेट्रोल के दाम 80.85 रुपए प्रति लीटर हो गए। साथ ही डीजल के दामों में 7 पैसे प्रति लीटर की कमी हुई है। इसके बाद यहां डीजल की कीमतें 74.73 रुपए प्रति लीटर हो गए।

Advertisement

मुंबई में पेट्रोल के दाम

तो वहीं मुंबई में शुक्रवार को 25 पैसे प्रति लीटर सस्‍ता होने के बाद पेट्रोल के दाम 86.33 रुपए प्रति लीटर हो गए। इसके साथ ही डीजल की कीमतों में भी 8 पैसे प्रति लीटर की कमती दर्ज की गई। इससे शुक्रवार को यहां डीजल के रेट 78.33 रुपए प्रति लीटर हो गए।

अन्‍य बडे़ शहरों में पेट्रोल डीजल के दाम

इसके अलावा चेन्‍नई में पेट्रोल 84.02 रुपए प्रति लीटर, जयपुर में 81.43 रुपए प्रति लीटर और बेंगलुरू में 81.48 रुपए प्रति लीटर हो गया है। तो वहीं चेन्‍नई में डीजल के दाम 79.02, जयपुर में 77.15 और बैंगलुरु में 75.11 रुपए प्रति लीटर है। बता दें कि पिछले कुछ दिनों में अंतराष्‍ट्रीय बाजार में कच्‍चे तेल के दाम में कमी आयी है, जिससे भारत के लोगों को भी राहत मिल रही है। ऐसा ही रहा तो आगे भी पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कमी आ सकती है।

गुरुवार को पेट्रोल डीजल के दाम

आपको बता दें कि गुरुवार को दिल्‍ली में पेट्रोल 15 पैसे प्रति लीटर सस्‍ता हुआ था, जबकि डीजल का दाम पांच पैसे प्रति लीटर घटा था। देश की राजधानी में गुरुवार को पेट्रोल और डीजल की कीमतें क्रमश: 81.10 रुपए प्रति लीटर और 74.80 रुपए प्रति लीटर थी। जबकि मुंबई में पेट्रोल का दाम 15 पैसे घटकर 86.58 रुपए प्रति लीटर हो गया था और डीजल पांच पैसे घटकर 78.41 रुपए प्रति लीटर हो गया था।

गुरुवार को कोलकाता में तेल के दाम

साथ ही कोलकाता की बात करें तो यहां डीजल के दाम में पांच पैसे प्रति लीटर की कटौती दर्ज की गई जबकि पेट्रोल 18 पैसे प्रति लीटर सस्‍ता हो गया। कोलकाता में पेट्रोल और डीजल का भाव क्रमश: 82.92 रुपए और 76.65 रुपए प्रति लीटर हो गया है।