होटल्‍स, रुम्‍स और ल‍िव‍िंग स्‍पेस चेन ओयो ने आगामी सर्द‍ियों की छुट्टियों के लिए बुकिंग में 73 फीसदी की वृद्ध‍ि दर्ज की है। इसी गति को बनाए रखने और उपभोक्‍ताओं को किफायती दरों पर छुट्टियों का आनंद लेने में मदद करने के ल‍िए आयो ने देश भर के यात्र‍ियों के ल‍िए स्‍पेशल ऑफर्स का एलान किया है। जिसके तहत 60 फीसदी तक छूट हासिल की जा सकती है।

Advertisement

बता दें कि कंपनी ने गुरुवार को एक बयान में कहा कि यात्री अब अपनी रूम बुकिंग पर फ्लैट 60 फीसदी छूट पा सकते हैं। और तो पेटीएम से लेनदेन कर 40 फीसदी का अतिरिक्त कैशबैक भी पा सकते हैं। यह ऑफर 1 से 31 दिसम्बर के बीच चेक-इन के लिए 24 से 31 अक्टूबर को की जाने वाली बुकिंग्स पर ही वैध होगा।

Advertisement

बुरहानुद्दीन पीठावाला ओयो के उपाध्‍यक्ष का कहना हैं कि शहरी भारतीयों की यात्रा के तरीकों में तेजी से बदलाव आ रहा है। आजकल ज्यादातर लोग अचानक योजना बनाकर घूमना पसंद करने लगे हैं। जब भी लोगों को लगता है कि उन्हें काम से दो दिन की छुट्टी मिल रही है वे किसी पहाड़ी स्थल या रोचक स्थान पर जाकर इस छोटी सी छुट्टी का भरपूर लुत्फ उठा लेना चाहते हैं।

Advertisement

वहीं उन्‍होंने से भी कहा कि आगामी सर्दी की छुट्टियों के लिए बड़ी संख्या में जोड़े और अकेले यात्री 45 फीसदी बुकिंग्स कर रहे हैं। इसके चलते बुकिंग्स की संख्या 64 फीसदी दर से बढ़ी है। ओयो रूम्स भारत के अलावा विदेशों में भी अपने पांव जमा रही है।