प्रमुख एफएमसीजी कंपनी आईटीसी का मुनाफा वित्त वर्ष 2019 की दूसरी तिमाही में 12 फीसदी बढ़ गया है। इस दौरान कंपनी को 2954.67 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ है। जबकि वित्त वर्ष 2018 की दूसरी तिमाही में कंपनी को 2639.84 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ था। वहीं, पिछली तिमाही में कंपनी का मुनाफा 2818.68 करोड़ रुपये रहा था।

Advertisement

आय 14.80 फीसदी बढ़कर 11,776.63 करोड़

दूसरी त‍िमाही में आईटीसी की आय करीब 15 फीसदी बढ़कर 11776.63 करोड़ रुपये रही। जबकि प‍िछली त‍िमाही में आईटीसी की कुल आय 11278.44 करोड़ रुपये थी।

Advertisement

सिगरेट कारोबार में 10.36 फीसदी बढ़कर 5026.06 करोड़ रुपये

हालांकि सेग्‍मेंट के ह‍िसाब से देखें तो स‍िगरेट कारोबार से कंपनी को होने वाली आय 10.36 फीसदी बढ़कर 5026.06 करोड़ रुपये रह‍ी है। जबकि एक साल पहले समान अवधि में स‍िगरेट कारोबार से 4554.21 करोड़ रुपये आय हुई थी। सिगरेट कारोबार का एबिट मार्जि‍न 72.3 फीसदी से घटकर 71.2 फीसदी रहा है।

4 फीसदी तक की ग‍िरावट

आईटीसी के शेयर में 4 फीसदी तक गिरावट आई। बीएसई पर 3.83 फीसदी लुढ़ककर 276.25 रुपए के भाव पर आ गया। फिलहाल शेयर 2.28 फीसदी की गिरकर 280.70 रुपए के भाव पर है।