शुक्रवार को लगातार तीन दिनों की तेजी के बाद सोने की कीमतों में गिरावट देखने को मिली है। आज सोना 35 रुपये सस्ता होकर 32,590 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बंद हुआ है। सोने की कीमतों में इस गिरावट की वजह स्थानीय ज्वैलर्स की ओर से सुस्त मांग को माना जा रहा है। सोने की ही तरह आज चांदी की कीमतों में भी गिरावट देखने को मिली।
शुक्रवार को चांदी 100 रुपये टूटकर 39,500 रुपये प्रतिकिलोग्राम के स्तर पर बंद हुई। यह गिरावट औद्योगिक इकाइयों और सिक्का निर्माताओं की ओर से कमजोर उठान के चलते देखने को मिली। भारत में सोने के कीमत जानने के लिए यहां क्लिक करें।
बुलियन ट्रेडर्स के मुताबिक सोने का भाव ज्यादा रहने के कारण स्थानीय ज्वेलर्स और रिटेलर्स में इसकी मांग कम रही। इसके अलावा वैश्विक स्तर पर सोने का भाव तेज होने के कारण भाव में ज्यादा गिरावट नहीं आई।
वैश्विक स्तर पर सिंगापुर में सोना 0.27 फीसदी चढ़कर 1,235.90 डॉलर प्रति औंस हो गया। चांदी का भाव 0.10 फीसदी तेज होकर 14.73 डॉलर प्रति आउंस हो गया। राष्ट्रीय राजधानी में 99.9 और 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने की दर 35-35 रुपए की गिरावट के साथ क्रमश: 32,590 रुपए और 32,440 रुपए प्रति दस ग्राम हो गयी। भारत में चांदी की कीमत जानने के लिए यहां क्लिक करें।
गिन्नी के भाव 24,800 रुपये प्रति आठ ग्राम पर स्थिर रहा। वहीं दूसरी ओर चांदी हॉजिर 100 रुपये की कमी के साथ 39,600 रुपये प्रति किलोग्राम रह गयी है। हालांकि चांदी का सिक्का लिवाल 1 हजार रुपये गिरकर 75,000 रुपये तथा बिकावाल 76000 रुपये प्रति सैकड़ा पर बंद हुआ।
More Articles
- ITR डेडलाइन: रिफंड अटकने से बचाना है तो अभी चेक करें AIS और TIS, वरना होगी परेशानी
- Redington Share Price: शानदार नतीजों के दम पर 10% उछला शेयर, खरीदारी का सही समय?
- Nifty 25,000 की ओर या आएगा Correction? Banking, NBFC और IT Sector पर Expert की बड़ी राय
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका