मंगलवार को एशि‍याई बाजारों में गिरावट और रुपये में कमजोरी के चलते भारतीय शेयर बाजारों में शुरुआत भी ग‍िरावट के साथ हुई। हालांकि शुरुआत के आधे घंटे के भीतर ही सेंसेक्स 270 अंक और निफ्टी करीब 90 अंक टूट गया। फिलहाल सेंसेक्स 268 अंक गिरकर 33868 और निफ्टी 85 अंकों की गिरावट के साथ 10,156 पर ट्रेड कर रहा है। सबसे ज्यादा गिरावट पेंट कंपनियों और ऑयल मार्केटिंग कंपनियों के स्टॉक में देखने को मिल रही है।

Advertisement

एशियन पेंट में 5 फीसदी से ज्यादा की ग‍िरावट

वहीं अगर हम निफ्टी 50 की बात करें एशियन पेंट में 5 फीसदी से ज्यादा की गिरावट देखने को मिल रही है। वहीं हिंदुस्तान पेट्रोलियम एचपीसीएल 4 फीसदी, बीपीसीएल 3.25 फीसदी, आईओसी 3 फीसदी और ओएनजीसी 2.50 फीसदी की गिरावट के साथ ट्रेड कर रहे थे।

Advertisement

आज के टॉप गेनर्स और लूजर्स

मंगलवार के कारोबार में टॉप गेनर्स में इंडसइंड बैंक, अडानी पोर्ट, कोल इंडिया, जीएआईएज , एचडीएफसी , एक्सिस बैंक और टाटा मोटर्स शामिल हैं. वहीं, टॉप लूजर्स में एशियन पेंट्स, हिंदुस्तान पेट्रोलियम, बजाज आॅटो, यस बैंक, बीपीसीएल, आईओसी, और ओएनजीसी भी शामिल हैं। जबकि मिडकैप में पीएनबी हाउसिंग, अडानी पावर, आरबीएल बैंक और महिंद्रा एंड मह‍िंद्रा फाइनेंस में तेजी आयी है। वहीं इंडियन बैंक, कैस्‍ट्राल इंड‍िया, आईजीएल और टोरंट पावर में कमजोरी देखने को म‍िली है।

Advertisement

इन फैक्‍टर्स का असर देखने को म‍िला

दरअसल आपको बता दें कि अमेरिका अर्निंग सीजन की चिंताएं और सऊदी अरब के डिप्लोमैटिक विवाद के निगेटिव फैक्टर्स के चलते मंगलवार को एशियाई बाजार गिरावट के साथ खुले। वहीं पूंजी के लगातार आउटफ्लो होने और डॉलर के मजबूत होने से रुपया भी डॉलर की तुलना में 21 पैसे कमजोर होकर 73.77 पर खुला।