दिवाली से पहले ही रिलायंस जियो ने अपने कस्‍टमर्स के लिए एक नए ऑफर की पेशकश करने का ऐलान कर दिया है। इस ऑफर का नाम है दिवाली 100 पर्सेंट कैशबैक, जिसमें जियो अपने ग्राहकों को 100 प्रतिशत कैशबैक दे रहा है। इसके अलावा कंपनी ने एक नया सालाना प्‍लान भी लॉन्‍च किया है। इस ऑफर को कंपनी ने एक टैग लाइन दी है 'रिचार्ज करो इस दिवाली और पाओ फायदे अगली दिवाली तक'। तो आइए जानते हैं इस ऑफर का लाभ आपको कैसे मिलेगा और क्‍या-क्‍या नए फायदे मिलेंगे।

Advertisement

इन प्‍लान्‍स पर मिलेगा कैशबैक ऑफर

बता दें कि जियो का यह ऑफर 149 रुपए से ज्‍यादा के सभी रिचार्ज प्‍लान्‍स पर वैद्य है। यानी इस प्‍लान में आप उन सभी रिचार्ज प्‍लान्‍स पर 100% कैशबैक पा सकते हैं, जो 149 रुपए से ज्‍यादा के हैं। जैसे कि 149 रुपए, 198 रुपए, 299 रुपए, 349 रुपए, 398 रुपए, 399 रुपए, 448 रुपए, 449 रुपए, 799 रुपए, 999 रुपए, 1,999 रुपए, 4,999 रुपए और 9,999 रुपए वाले प्‍लान्‍स आदि।

माइ जियो एप से मिलेगा कूपन

रिलायंस जियो के इन प्‍लान्‍स को रिचार्ज कराने वाले ग्राहकों को 100 प्रतिशत कैशबैक कूपन के रुप में मिलेंगे। ये कूपन माइ जियो एप में माइ कूपन सेक्‍शन में दिख जाएंगे और यहां से ग्राहक इन्‍हें पा सकते हैं। ग्राहकों को मिलने वाले कूपन और रिचार्ज पैक की वैल्‍यू समान होगी। यानी अगर आपने 149 रुपए का प्‍लान लिया है, तो उसमें आपको 149 रुपए के ही कूपन मिलेंगे।

कूपन प्राप्‍त करने के नियम

100 प्रतिशत कैशबैक का यह ऑफर मल्‍टीपल रिचार्ज पर भी वैद्य है। यानी अगर ग्राहक ऑफर पीरियड के अंदर एक से अधिक रिचार्ज पैक लेते हैं, तो उन्‍हें उतने ही कूपन मिलेंगे। यदि आपने पांच रिचार्ज पैक लिए हैं, तो आपको उन्‍हीं की वैल्‍यू वाले पांच कूपन मिलेंगे। खास बात यह है कि यह ऑफर जियो के नए और पुराने सभी ग्राहकों के लिए है।

प्री-पेड ग्राहकों को मिलेंगे ऑफर

तो वहीं ध्‍यान देने वाली बात यह है कि कैशबैक का यह ऑफर सिर्फ प्री-पेड रिचार्ज पर लागू है और इसमें पोस्‍टपेड पैक शामिल नहीं है। ग्राहक इन कूपनों का इस्‍तेमाल रिलायंस डिजिटल या रिलायंस डिजिटल एक्‍सप्रेस मिनी स्‍टोर पर कर सकते हैं। इन कूपनों का इस्‍तेमाल करने के लिए कम से कम 5,000 रुपए की खरीदारी करनी होगी। आप इन नए ऑफर्स का फायदा 18 अक्‍टूबर से 30 नवंबर 2018 तक ले सकते हैं। जबकि यूजर्स को मिलने वाले कैशबैक कूपन का इस्‍तेमाल 31 दिसंबर 2018 तक किया जा सकेगा।