आपके ल‍िए एक अच्‍छी खबर है। घर बैठे हो आप मालामाल हो सकते है। जी हां अगर आपके पास भी पुराने नोट रखे हैं तो आप उनसे हजारों और लाखों रुपए भी कमा सकते हैं। ई-कॉमर्स साइट ईबे पर 1969 में छपा एक रुपए का नोट 699 डॉलर यानी लगभग 51 हजार रुपए में नीलाम हो रहा है।

Advertisement

इस तरह के एंटीक और रेयर नोट व सिक्के इकट्‌ठे करने वाले लोग इन्हें बड़ी कीमतों पर खरीदते हैं। इस साइट पर पुराने भारतीय नोट व सिक्के कई गुनाअधिक दाम में बिक रहे हैं। ऐसे में अगर आपके पास भी पुराने दुर्लभ नोट या सिक्के हैं तो आप उनसें लाखों की कमाई कर सकते हैं।

Advertisement

100 रुपये का 41 साल पुराना नोट

इस नोट के ल‍िए शुरुआती बोली 100 डॉलर यानी क‍ि 7300 रुपये लगाई गयी है। ज‍िसकी कीमत 70 गुना से भी ज्‍यादा हो गयी है। 

दो रुपये का नोट- बता दें कि दो रुपये का नोट 19.99 डॉलर यानी 1460 रुपये में नीलाम हो रहे है। 

10 रुपये का नोट- एस वेंकटरमन का हस्ताक्षर किया हुआ यह नोट 2190 रुपए में मिल रहा है। इसके शिपिंग चार्जेस अतिरिक्त 20 डॉलर यानी 1460 रुपए हैं।

 

स‍िक्‍के भी हो रहे नीलाम

वहीं दूसरी ओर स‍िक्‍के भी हो रहे बड़ें दामों में नीलाम। 
एक रुपये का स‍िक्‍का- सन 1981 और 1982 के एक एक रुपये के स‍िक्‍कों की कीमत 1241 रुपया लगाई गयी है। इसमें शिपिंग चार्ज 1095 रुपए लगेगा।

पुराने सिक्के व दस का नोट- बता दें कि 1917 का एक पैसा, 1945 का एक पैसा समेत कई पुराने सिक्कों और एक दस के नोट की कीमत 1900 रुपए लगाई गई है।

 

स‍िक्‍कों से सजा ज्‍वेलरी

आपको बता दें कि इसमें स‍िक्‍कों से बनी ज्‍वेलरी भी शाम‍िल है। मूंगे व पुराने स‍िक्‍कों से सजा राजस्‍थानी गले के हार 14,235 रुपये में नीलाम हो रही है। यह न‍ीलामी अमेर‍िका से हो रही है।  

इतना ही नहीं पांच रुपए व दो रुपए के नोटों की गडि्डयां भी 1900 और 2200 रुपए तक में नीलाम हो रही हैं। हाल ही में बंद हुए पांच सौ के नोट भी इस नीलामी में शामिल हैं।