आईसीआईसीआई लोंबार्ड जनरल इंश्योरेंस कंपनी ने शनिवार को बताया कि चालू वित्त वर्ष की सितंबर में समाप्त दूसरी तिमाही में उसका शुद्ध मुनाफा 43.6 फीसदी बढ़कर 293 करोड़ रुपये पर पहुंच गया है। पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही में कंपनी का शुद्ध मुनाफा 204 करोड़ रुपये रहा था।
वहीं निजी क्षेत्र के एचडीएफसी बैंक का शुद्ध लाभी 20.6 फीसदी बढ़कर 5,005,73 करोड़ रुपये हो गया है। पिछले वित्त वर्ष की जुलाई- सितंबर में उसका मुनाफा 4, 151.03 करोड़ रुपये रहा था। आईसीआईसीआई लोम्बार्ड जनरल इंश्योरेंस कंपनी ने शेयर बाजार को भेजी सूचना में आलोच्य तिमाही के दौरान उसकी सकल प्रत्यक्ष प्रीमियम आय पिछले वित्त वर्ष के 3,173 करोड़ रुपये से 11.3 फीसदी बढ़कर 3,530 करोड़ रुपये पर पहुंच गयी।उसने कहा कि इस दौरान संयुक्त अनुपात 101.1 फीसदी से बढ़कर 102.9 फीसदी पर पहुंच गया। इन बैंकों में जीरो बैलेंस पर खोल सकते हैं अपना अकाउंट ये भी अवश्य पढ़ें।
वहीं कंपनी के निदेशक मंडल ने चालू वित्त वर्ष के पूर्वार्द्ध के लिए 2.50 रुपये प्रति शेयर का लाभांश देने को मंजूरी दी। कंपनी ने कहा कि निदेशक मंडल ने तत्काल प्रभाव से ललिता डी गुप्ते को गैर-कार्यकारी चेयरपर्सन तथा विनोद महाजन को मुख्य निवेश अधिकारी नियुक्त किया है।
एचडीएफसी बैंक का मुनाफा 21 फीसदी बढ़ा
वहीं दूसरी ओर एचडीएफसी बैंक ने शेयर बाजार को बताया कि समीक्षाधीन अवधि के दौरान उसकी कुल आय 21.2 फीसदी बढ़कर 28,215.2 करोड़ रुपये रही, जो 2017-18 की जुलाई-सितंबर तिमाही में 23,276.2 करोड़ रुपये रही थी। इस दौरान, बैंक की ब्याज से शुद्ध आय 20.6 फीसदी बढ़कर 11,763.4 करोड़ रुपये हो गयी।
वर्ष 2017-18 की इसी अवधि में यह 9,752.1 करोड़ रुपये थी। बता दें कि ब्याज आय में वृद्धि बैंक की औसत संपत्ति वृद्धि 22.9 फीसदी रहने और शुद्ध ब्याज मार्जिन 4.3 फीसदी रहने का योगदान रहा है।
परिसंपत्ति के मोर्चे पर, दूसरी तिमाही में बैंक की सकल गैर-निष्पादित परिसंपत्तियां मामूली बढ़कर सकल कर्ज की 1.33 फीसदी हो गयी है। एक साल पहले की इसी अवधि में सकल एनपीए 1.26 फीसदी थी। इस दौरान, शुद्ध एनपीए 0.43 फीसदी से गिरकर 0.40 फीसदी हो गया।
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान