र‍िलायंस इंडस्‍ट्रीज ने बुधवार को घोषणा की हैं कि वह डेन नेटवर्क्‍स ल‍िम‍िटेड और हैथवे केबल ऐंड डेटाकॉम लिमिटेड में बहुलांश ह‍िस्‍सेदारी खरीदेगी। इसके लिए वह कुल 5,230 करोड़ रुपये का भुगतान करेगी।

Advertisement

2,045 करोड़ का प्राइमरी निवेश

रिलायंस इंडस्ट्रीज ने बुधवार को यह जानकारी दी है। कंपनी की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि आरआईएल प्रेफरेंशियल इश्यू के जरिए डेन में 2,045 करोड़ का प्राइमरी निवेश करेगी और प्रमोटर्स से 245 करोड़ रुपए से 66 फीसदी हिस्सेदारी खरीदेगी।

Advertisement

वहीं बता दें कि इसके अलावा कंपनी हाथवे में प्रेफरेंशियल इश्यू के जरिए 2,940 करोड़ रुपए का प्राइमरी निवेश करेगी और हाथवे में 51.3 फीसदी हिस्सेदारी खरीदेगी। आरआईएल जीटीपीएल हाथवे के माइनॉरिटी स्टेकहोल्डर्स के लिए ओपेन ऑफर की पेशकश भी करेगी। जीटीपीएल हाथवे हाथवे भवानी केबलटेल और डाटाकॉम लिमिटेड द्वारा संयुक्त रूप से नियंत्रित कंपनी है।

1,100 शहरों के पांच करोड़ घरों में ब्रॉडबैंड सेवा पहुंचाने

उल्लेखनीय है कि रिलायंस की योजना जियो के माध्यम से आम घरों में ब्रांडबैंड सेवा के बाजार में पहुंच बनाने की है। कंपनी ने इसके लिए जियो गीगा फाइबर परियोजना की शुरुआत भी की है। इस परियोजना के तहत उसका लक्ष्य 1,100 शहरों के पांच करोड़ घरों में ब्रॉडबैंड सेवा पहुंचाने का है। इस अधिग्रहण से रिलायंस को अपनी इस योजना को अमली जामा पहनाने में बढ़त हासिल होने की उम्मीद है। र‍िलायंस इंडस्‍ट्रीज को दूसरी तिमाही में 9516 करोड़ रुपये का प्रॉफ‍िट ये भी पढ़ें।

Advertisement

वहीं कंपनी ने बताया हैं कि इस सौदे से जियो की पहुंच हैथवे और डेन के करीब 27,000 स्‍थानीय केबल ऑपरेटरों तक हो जायेगी। ज‍ियो को आम घरों में ब्रॉडबैंड और केबल टीवी सेवा देने में मदद मिलेगी। जियो गीगा फाइबर की पेशकशमें कंपनी बड़े स्‍क्रीन पर एचडी मनोरंजन प्रदान करेगी।

साथ ही कई पक्षों के साथ विडियो कॉन्फ्रेंस की सुविधा भी देगी। यह प्रणाली आर्टिफिशल इंटेलिजेंस और आवाज के निर्देश पर काम करने की सुविधा भी देगी। कंपनी ने बताया कि हैथवे, डेन और स्थानीय केबल ऑपरेटरों के बुनियादी ढांचे का उन्नयन जियो गीगा फाइबर और जियो स्मार्ट होम सलूशंस में करने का काम शुरू किया जा चुका है।